फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   HRTC stopped bus service on Gagla-Dhulada route

Chamba News: एचआरटीसी ने गागला-धुलाड़ा रूट पर बंद की बस सेवा

Sun, 11 Aug 2024 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 11 Aug 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
HRTC stopped bus service on Gagla-Dhulada route
चंबा। बसों में यात्रियों की संख्या कम होना एचआरटीसी प्रबंधन के लिए घाटे का सौदा बन गया है। इसके चलते एचआरटीसी की ओर से चंबा-गागला-धुलाड़ा बस रूट को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

निगम ने स्पष्ट किया है कि इस बस से आमदनी कम हो रही है और खर्चा ज्यादा हो रहा है। ऐसे में यह फैसला निगम प्रबंधन ने लिया है। विभाग की मानें तो बरसात का मौसम खत्म होने और लोगों की डिमांड के बाद ही इस बस सेवा को बहाल किया जाएगा, जिससे निगम को दोबारा बस शुरू करने में किसी प्रकार का घाटा न हो।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एचआरटीसी प्रबंधन की ओर से वर्तमान में जिले में करीब 180 रूटों पर बस सेवा मुहैया करवाई जा रही है। हालांकि, कुछ रूट निगम के घाटे में भी चल रहे हैं। औसतन आय सही नहीं निकल रही है। कुछ ऐसे रूट भी हैं, जहां से आय कम हो रही है और निगम को खर्च ज्यादा करना पड़ रहा है। बहरहाल, आय न देने वाले बस रूट चंबा-गागला-धुलाड़ा को निगम की ओर से अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। बरसात के बाद ही मांग के अनुरूप निगम बस सेवा को बहाल करेगा, जिससे निगम को घाटा ना उठाना पड़े। आरएम चंबा शुगल सिंह ने बताया कि बस को कुछ समय के लिए बंद किया गया है। इससे निगम को घाटा उठाना पड़ रहा था। इसी के चलते यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed