फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   HRTC employees asked for arrears soon

Chamba News: एचआरटीसी कर्मचारियों ने जल्द मांगा एरियर

Mon, 01 Apr 2024 03:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 01 Apr 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
HRTC employees asked for arrears soon
एचआरटीसी कर्मचारियों ने जल्द मांगा एरियर
विज्ञापन

चंबा। प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को तीन किस्तों में डेढ़ से दो लाख का एरियर देने का एलान तो किया है, लेकिन अभी तक इसे देने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। चंबा डिपो के एचआरटीसी कर्मचारी भी एरियर का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से जल्द एरियर का भुगतान करने की मांग की है। राज्य कार्यकारिणी तकनीकी संगठन के उपाध्यक्ष विवेक गुलेरिया, उपप्रधान ओम शंकर और चालक यूनियन के प्रधान हंस राज ने कहा कि जब सरकार को कर्मचारियों की जरूरत होती है तो वे अवकाश के दिन भी सेवाएं देते हैं। बावजूद इसके अभी तक एरियर का भुगतान नहीं किया गया है। एक किस्त में पचास हजार और तीन किस्तों में डेढ़ से दो लाख तक का एरियर कर्मचारियों के खाते में आना है। इसकी एचआरटीसी कर्मचारी लंबे समय से आस लगाए बैठे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed