{"_id":"60c8aa248ebc3e30c767a9b9","slug":"hrtc-buses-ran-with-50-percent-capacity-chamba-news-sml3736658191","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 फीसदी सवारियों के साथ 57 रूटों पर दौड़ी सरकारी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 फीसदी सवारियों के साथ 57 रूटों पर दौड़ी सरकारी बसें
विज्ञापन
चंबा। जिले में मंगलवार को चार रूट बढ़ाते हुए एचआरटीसी ने 50 फीसदी सवारियों के साथ 57 रूटों पर बसें चलाई। वहीं, बस सेवा शुरू हो जाने के बाद कई लोगों ने कोविड नियमों को भी दरकिनार किया। लोगों की यह लापरवाही कोरोना संक्रमण को एक बार फिर न्योता दे रही है। एचआरटीसी की बसों में क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाने पर लोग बस स्टैंड पर बसों का इंतजार तक करते दिखे। बाजारों में भी खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि, बाजार में कोरोना नियमों का पाठ पढ़ाने के लिए अध्यापक और पुलिस कर्मी भी तैनात रहे।
एचआरटीसी प्रबंधन ने लोगों की मांग के मुताबिक चंबा-खज्जियार-कुडन, चंबा-भरमौर, चंबा-धरवाला, चंबा-करियां, चंबा-खज्जियार-कुडन, चंबा-भरमौर, चंबा-धरवाला रूटों पर बसें भेजी।
बसों में कोविड नियमों को लेकर चालक-परिचालक लोगों को बार-बार समझाते दिखे। कई बसों में लोगों की भीड़ होने पर चालक-परिचालक बसों को निर्धारित रूटों पर न ले जाने की बात कहते हुए बसों से भी उतर गए। बसों में क्षमता से अधिक सवारियां होने पर लोग चालकों-परिचालकों से बहसबाजी भी करते दिखे।
विज्ञापन
आज 134 रूटों पर चलेंगी निजी बसें
निजी बस ऑपरेटर यूनियन के प्रधान रवि महाजन ने कहा कि सरकार की ओर से ऑपरेटरों की मांगें पूरी करने के बाद बुधवार से जिले के विभिन्न 134 रूटों पर निजी बसें चलेंगी। कहा कि बसों में कोविड नियमों का पालन किया जाएगा।
आरएम चंबा राजन जम्वाल ने कहा कि जिले के 57 रूटों पर एचआरटीसी की बसें चलाई गई हैं। कोविड नियमों का पालन करना सभी के लिए अनिवार्य है।