{"_id":"60ca02b48ebc3e2d5a4b4721","slug":"hrtc-bus-service-started-at-5-pm-to-shimla-chamba-news-sml373783890","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला के लिए शाम को भी चलेगी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला के लिए शाम को भी चलेगी बस
विज्ञापन
चंबा में निजी बस में बैठे यात्री।
- फोटो : Chamba
चंबा। चंबा से शिमला के लिए शाम पांच बजे एचआरटीसी ने अतिरिक्त बस सेवा शुरू कर दी है। चंबा-शिमला बस में सवारियों के छूटने पर यात्रियों की सहूलियत के लिए प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है। बुधवार को जिले के 57 रूटों पर एचआरटीसी तो 134 पर निजी बसें चली। सरकारी और निजी बस सेवा शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली।
गौरतलब है कि कोरोना कर्फ्यू में रियायत के बाद अब एचआरटीसी के बाद निजी बसें भी चलने से लोगों को जहां राहत मिली है तो वहीं, एचआरटीसी बसों में भी ओवरलोडिंग कम हुई है। बुधवार को जिला मुख्यालय में सरकारी और निजी बसों में सवारियां 50 फीसदी क्षमता के साथ ही बैठी नजर आई। वहीं, बस स्टैंड में लोगों को कोविड नियमों का पालन करने और मास्क पहनने के बारे में जागरूक करने के लिए एचआरटीसी प्रबंधन ने विशेष टीम गठित की है।
इसमें चीफ इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर सहित अन्य कर्मियों को शामिल किया गया है। ये टीम लोगों को कोविड नियमों के बारे में जागरूक करने के साथ-साथ बसों में ओवरलोडिंग पर भी नजर रख रही है। बुधवार को अपने घर जाने के लिए लोग बस स्टैंड में बसों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
आरएम चंबा राजन जम्वाल ने कहा कि सुबह चंबा से शिमला के लिए जाने वाली बस में सवारियों के छूटने पर अब उनकी सहूलियत के लिए शाम के समय चंबा-शिमला रूट पर बस सेवा शुरू की गई है। यह बस चंबा से शाम पांच बजे चलेगी। कहा कि लोगों की डिमांड के अनुरूप ही रूट बढ़ाए जाएंगे।
निजी बस ऑपरेटर यूनियन के प्रधान रवि महाजन ने कहा कि बुधवार को जिले के 134 रूटों पर निजी बस सेवाएं शुरू कर दी गई। बसों में कोविड नियमों का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। बसों को रूटों पर भेजने से पहले और वापसी पर सैनिटाइज किया जा रहा है।