{"_id":"636fddd89bb8a25f5d084a69","slug":"hrtc-bus-service-closed-villagers-traveling-by-taxis-chamba-news-sml4276378171","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी बस सेवा बंद, टैक्सियों से सफर कर रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी बस सेवा बंद, टैक्सियों से सफर कर रहे ग्रामीण
विज्ञापन
होली (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र होली के तहत चोली-हिलिंग रूट पर ग्रामीण निजी टैक्सियों में आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं। इसके चलते ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि मार्च 2020 से इस रूट पर चलने वाली एचआरटीसी बस सेवा बंद पड़ी हुई है।
हालांकि, कुछ माह पहले एचआरटीसी ने इस रूट पर ट्रैवलर बस सेवा शुरू की थी लेकिन दो दिन बाद ही यह सेवा बंद हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि इस रूट पर बस सुविधा मिलने से ग्राम पंचायत लामू और क्वांरसी की करीब तीन हजार की आबादी को लाभ मिलता है लेकिन बस सेवा शुरू न होने से ग्रामीणों को निजी वाहनों में भारी-भरकम किराया चुकाकर आवाजाही करनी पड़ रही है। चालक मनमाना किराया वसूल कर रहे हैं। ग्रामीणों राजेश कुमार, उत्तम, रत्न लाल, प्यार चंद, किशोरी लाल, कमल कुमार, सुरेश और पवन कुमार का कहना है कि एक तरफ सरकार गांव-गांव तक बस सुविधा मुहैया करवाने के दावे करती है लेकिन जनजातीय क्षेत्रों में सरकार के ये दावे खोखले साबित हो रहे हैं।
उन्होंने बताया कि लोगों को आवाजाही करने के लिए निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द बस सेवा बहाल की जाए। क्षेत्रीय प्रबंधक चंबा साहिल कपूर ने बताया कि यह मामला उनके ध्यान में है। जल्द उचित प्रयास किए जाएंगे।