फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   hrtc bus broke down in delhi bus stand

Chamba News: दिल्ली बस अड्डे में ही खराब हो गई एचआरटीसी बस

Sat, 03 Jun 2023 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 03 Jun 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
hrtc bus broke down in delhi bus stand
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम की खटारा बसें सवारियों के लिए आफत बन गई हैं। शुक्रवार को सायं सात बजे दिल्ली से चंबा के लिए चलने वाली चंबा डिपो की बस दिल्ली बस अड्डे में ही खराब हो गई। बस में आई तकनीकी खराबी इसकी वजह बताई जा रही है। बस के खराब होने से सवारियों विशेषकर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


काफी देर तक बस के स्टार्ट न होने के कारण आखिरकार दो बसों के जरिये सवारियों को पठानकोट के लिए रवाना किया गया। पठानकोट पहुंचने पर दोबारा सवारियों को बस से सामान निकाल कर दूसरी बस में बैठकर आगे का सफर तय करना पड़ा। कुल मिलाकर निगम की बस के बस अड्डे में ही खराब हो जाने से सवारियां प्रबंधन की लचर सेवाओं को कोसती दिखीं। सवारियों बबिता, निलेश और समृद्धि ने बताया कि दिल्ली बस अड्डे में बस खड़ी करने से पहले उसकी मरम्मत करवा लेनी चाहिए। कहा कि लंबी दूरी की बसों का खराब होना चिंताजनक है। कहा कि भविष्य में वे चंबा डिपो की बस में सफर तय करने से पूर्व सौ बार सोचेंगे। बस के खराब होने से तीन घंटे देरी से सवारियां अलग-अलग बसों में दिल्ली से अपने गंतव्यों केक लिए रवाना हो पाईं। उन्होंने प्रबंधन से खटारा बसों को विभिन्न रूटों पर न भेजने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed