फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   HRTC bus breaks down mid-journey; route affected for the second consecutive day.

Chamba News: बीच राह हांफी एचआरटीसी बस, दूसरे दिन भी प्रभावित रहा रूट

Fri, 17 Jul 2026 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 17 Jul 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
HRTC bus breaks down mid-journey; route affected for the second consecutive day.
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत-खैरी रूट पर एचआरटीसी की बस में तकनीकी खराबी आने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बस वीरवार दोपहर को खैरी से बनीखेत के लिए रवाना हुई थी।
विज्ञापन

बीच रास्ते में तकनीकी खराबी आने से बस बंद हो गई। इससे करीब 30 यात्री समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। यह बस प्रतिदिन शाम करीब पौने छह बजे बनीखेत से वापस खैरी के लिए रवाना होती है। इस रूट से बडेरु, ढलोग, बगढार, धार, नगाली, मझधार, समलेऊ सहित कई गांवों के लोग सफर करते हैं। बस के बनीखेत नहीं पहुंचने से शाम का रूट भी रद्द हो गया। बस के खराब होने का असर शुक्रवार सुबह भी देखने को मिला। पिछले दिन बस नहीं पहुंचने के कारण खैरी से बनीखेत और आगे रंगड़ जाने वाला सुबह का रूट भी संचालित नहीं हो सका। इससे स्कूली बच्चों, कर्मचारियों, दिहाड़ीदारों तथा अन्य यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए निजी और अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी रमेश कुमार, मनोज कुमार, रोशन लाल, राजकुमार, विकास कुमार और मनीष कुमार ने बताया कि सोमवार को भी यह बस अपने निर्धारित रूट पर नहीं चली थी। उन्होंने कहा कि इस समय इस क्षेत्र के लिए यही बस प्रमुख परिवहन साधन है। ग्रामीणों ने एचआरटीसी प्रबंधन से मांग की है कि खैरी-बनीखेत-रंगड़ रूट पर नई और तकनीकी रूप से दुरुस्त बसें चलाई जाएं। उधर, डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि तकनीकी खराबी से समस्या सामने आई है। जल्द समस्या के समाधान का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed