फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   hrtc bus break down in chamba

सुकडाई बाईें के पास फूल गया एचआरटीसी बस का दम, यात्री परेशान

Thu, 25 Jun 2020 09:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
hrtc bus break down in chamba
बनीखेत (चंबा)। सुरक्षित और आरामदायक सफर का दावा करने वाली सरकार की एचआरटीसी बसें बीच रास्ते में दम तोड़ रही हैं। इस वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा ही मामला वीरवार को सामने आया।
विज्ञापन

सुबह के समय मंजीर से डलहौजी के लिए जा रही एचआरटीसी की बस सुकड़ाई बाईं के समीप खराब हो गई। उस समय बस में करीब बीस यात्री सवार थे। अचानक बस बंद होने से यात्री घबरा गए। इसके बाद चालक और परिचालक गाड़ी से उतरे। उन्होंने यात्रियों को बताया कि गाड़ी के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई।
विज्ञापन

चालक ने बस को स्टार्ट करने के लिए अपने स्तर पर काफी प्रयास किए। मगर बस स्टार्ट नहीं हो पाई। इसके बाद यात्री भी बस से उतर गए और करीब दो किलोमीटर पैदल चलकर बनीखेत बस स्टैंड पहुंचें। यहां से वह गंतव्यों के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस को दुरुस्त करने के लिए एचआरटीसी प्रबंधन नेे चंबा से मैकेनिकों की टीम भेजी है। खबर लिखे जाने तक बस दुरुस्त नहीं पाई थी। यात्री रमेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, बिमला देवी, उमेश कुमार और राजकुमार का कहना है कि बस अचानक बंद होने से उन्हें परेशानी आई।
इस वजह से उन्हें गंतव्य तक पहुंचने के लिए बनीखेत से बस लेनी पड़ी। यात्रियों का कहना है कि चंबा डिपो में कई बसों की हालत बेहद खराब है। ऐसे में यह बसें बीच रास्ते में दम तोड़ रही हैं। यात्रियों ने सरकार से मांग की कि चंबा के लिए नई बसों की व्यवस्था की जाए।

आरएम चंबा सुभाष रणहोत्रा ने बताया कि इस बारे में सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि बस को दुरुस्त करने के लिए चंबा से टीम भेजी गई है। जल्द ही बस को दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed