{"_id":"6a25a365fe7d04b8540f26c7","slug":"hpca-titans-defeated-kings-xi-punjab-chamba-news-c-88-1-cmb1014-185911-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: एचपीसीए टाइटंस ने दी किंग्स इलेवन को शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: एचपीसीए टाइटंस ने दी किंग्स इलेवन को शिकस्त
Sun, 07 Jun 2026 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 07 Jun 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। पधर मैदान में आषाढ़ नाग मेला क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान रविवार को रोमांचक क्रिकेट मुकाबले खेले गए। नागेश्वर यूथ क्लब के प्रधान विश्वजीत सिंह ने बताया कि पहले मैच में एचपीसीए टाइटंस का मुकाबला किंग्स इलेवन से हुआ।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एचपीसीए टाइटंस ने निर्धारित 16 ओवरों में 298 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। हिमांशु ने 157 रन की शानदार पारी खेली। वैदेही ने 52 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। निर्धारित 299 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग्स इलेवन दबाव में नजर आई।
पूरी टीम 137 रन पर ऑलआउट हो गई। किंग्स इलेवन की ओर से आदित्य ने सर्वाधिक 52 रन बनाए। एचपीसीए टाइटंस के गेंदबाज हेतल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
दूसरे मुकाबले में बनीखेत वॉरियर्स और बगढ़ार इलेवन आमने-सामने रहे। पहले बल्लेबाजी करते हुए बगढ़ार इलेवन ने 15 ओवरों में 126 रन बनाए।
टीम की ओर से दिव्यांश ने 39 तथा प्रितांशु ने 25 रन की उपयोगी पारी खेली। निर्धारित 127 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बनीखेत वॉरियर्स की टीम को जीत के लिए अंतिम ओवर तक संघर्ष करना पड़ा।
रोमांचक मुकाबले में टीम ने 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। बनीखेत वॉरियर्स की ओर से अल्फाज ने सर्वाधिक 39 रन बनाए। बगढार इलेवन के गेंदबाज गिरिक ने चार विकेट चटकाए।
बनीखेत वॉरियर्स ने यह मुकाबला तीन विकेट से जीत लिया। संवाद