फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   How to prepare for paper, power failure three to four times a day

Chamba News: कैसे करें पेपर तैयारी, दिन में तीन से चार बार गुल हो रही बिजली

Fri, 01 Mar 2024 07:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 01 Mar 2024 07:10 PM IST
विज्ञापन
How to prepare for paper, power failure three to four times a day
कैसे करें पेपर तैयारी, दिन में तीन से चार बार गुल हो रही बिजली
विज्ञापन

कोहलड़ी पंचायत के लोग परेशान, बोले, दो माह से पेश आ रही है यह समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
खज्जियार (चंबा)। स्कूली विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाओं के बीच कोहलड़ी पंचायत में बिजली न होने से परेशानी बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि जरा सी हवा चलने पर भी बत्ती गुल हो जाती है। दिन में तीन से चार बार बिजली जा रही है। इससे विद्यार्थियों को परीक्षाओं की तैयारी करने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि बोर्ड के फील्ड कर्मचारी फोन नहीं उठाते हैं। कहा कि पिछले दो माह से पंचायत में यह समस्या चल रही है। अभी तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
कोहलड़ी पंचायत के कोहलड़ी, कुन्ना, खबर, डुग, फाटी, फकरोग, डिबरी, झगरोता, लिंडी बेई और काकेला सहित करीब दो दर्जन गांवाें के लोग बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं। राम प्रसाद, सोनू कुमार, रविंद्र कुमार, मदन लाल, अजय कुमार और देवी चंद ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं के दौरान भी बेहतर विद्युत आपूर्ति नहीं हो रही है। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी करने में परेशानियां पेश आ रही हैं। उन्होंने बोर्ड के अधिकारियों से आग्रह किया है कि जल्द बार-बार गुल हो रही बिजली की समस्या का समाधान किया जाए।
विज्ञापन

उधर, विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता प्रवेश ठाकुर ने कहा कि इस बारे में फील्ड के कर्मचारियों से जानकारी ली जाएगी। साथ ही समस्या हल न होने का कारण भी पूछा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed