फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Houses and farms damaged in Gagala, ration depot buried under rubble

Chamba News: गागला में घर और खेत क्षतिग्रस्त, मलबे में दबा राशन डिपो

Sun, 24 Aug 2025 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 24 Aug 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Houses and farms damaged in Gagala, ration depot buried under rubble
गागला में हुआ भूस्खलन। स्रोत : जागरूक पाठक
चंबा। लगातार हो रही बारिश ने रविवार दोपहर चंबा जिला के मैहला ब्लॉक की गागला पंचायत में भारी तबाही मचाई। पंचायत के कई हिस्सों में हुए भूस्खलन से जहां लोगों के घर और खेत क्षतिग्रस्त हो गए, वहीं गागला का राशन भी मलबे में दब गया। डिपो संचालक आकाश ने बताया कि सारा सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया है और लाखों का नुकसान हुआ है। हादसे के दौरान लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। भूस्खलन की चपेट में आने से मान सिंह, कुलदीप, रेसो और हनीफ समेत अन्य ग्रामीणों के मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके अलावा दर्जनों लोगों की कृषि भूमि भी मलबे की जद में आ गई, जिससे मक्की की खड़ी फसल बर्बाद हो गई।
विज्ञापन


गागला पंचायत के प्रधान लालू ने बताया कि गागला पंचायत के जैतरा और थ्रेड गांव को जोड़ने वाले दो पुल भी बाढ़ की चपेट में बह गए हैं। वहीं, चंबा-गागला मार्ग क्षतिग्रस्त हो जाने से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है। लगातार हो रहे भूस्खलन से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित परिवारों को तुरंत राहत सामग्री और उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।

गागला में हुआ भूस्खलन। स्रोत : जागरूक पाठक

गागला में हुआ भूस्खलन। स्रोत : जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed