{"_id":"1c2f18a80355a25a1397396757027080","slug":"house-fire-in-sunara-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनारा गांव में आग से मकान राख, लोगों ने भाग कर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनारा गांव में आग से मकान राख, लोगों ने भाग कर बचाई जान
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Sat, 02 Jan 2016 07:52 PM IST
विज्ञापन
उपतहसील धरवाला के सुनारा गांव में शनिवार को एक मंजिल के कच्चे घर में अचानक आग लग गई। घर में मौजूद लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए तुुरंत इस आग पर काबू पा लिया लेकिन इससे घर के अंदर रखा कुछ दैनिक प्रयोग का आवश्यक सामान जल गया।
विज्ञापन
यह घटना सुनारा गांव में देवी चंद पुत्र चमारू राम के घर में शनिवार को सुबह के समय घटित हुई। जब घर में परिवार के कुछ सदस्य अपनी दिनचर्या में व्यस्त थे। तभी अचानक चूल्हे की आग से मकान में आग भड़क उठी।
विज्ञापन
घटना का पता लगने पर वहां के स्थानीय लोग भी मदद के लिए आगे आए लेकिन तब तक आग भड़क चुकी थी। इसकी पुष्टि करते हुए जिला राजस्व अधिकारी विरेंद्र शर्मा ने बताया कि विभाग को इसकी जानकारी है। आग से प्रभावितों को आंशिक नुकसान ही हुआ है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन