फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   House and cow shed blown away by storm roof, took shelter in the neighbors' house

Chamba News: अंधड़ से उड़ गई मकान और गोशाला की छत, पड़ोसियों के घर में ली शरण

Wed, 24 Jul 2024 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 24 Jul 2024 10:11 PM IST
विज्ञापन
House and cow shed blown away by storm 
roof, took shelter in the neighbors' house
चंबा में बनीखेत के नगाली में तूफान से क्षतिग्रस्त छत।संवाद
चंबा। बनीखेत की नगाली पंचायत में मंगलवार देररात को मूसलाधार बारिश और अंधड़ के कारण एक मकान और गोशाला की छत उड़ गई। भारी बारिश के कारण सोमवार देर रात से जिले के 51 गांवों में बिजली बंद रही।
विज्ञापन

मकान और गोशाला की छत उड़ने से प्रभावित परिवारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रभावित परिवारों ने अपने पड़ोसी के घर में मंगलवार की रात गुजारी।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद पंचायत प्रधान ने मकान और गोशाला का निरीक्षण करने के बाद संबंधित क्षेत्रीय पटवारी को नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने की बात कही है। बताया कि जा रहा है तूफान की भेंट चढ़े मकान की छत के कारण प्रभावित को करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पंचायत प्रधान ने प्रशासन से प्रभावित की हर संभव सहायता करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगाली पंचायत के गांव मझधार निवासी जोगिंदर और उत्तम चंद परिवार के साथ रात को खाना खाने के बाद सोने चले गए। देर रात को मूसलाधार बारिश और अंधड़ के चलते जोगिंदर की मकान और उत्तम चंद की गोशाला की टीननुमा छत उड़ गई। बारिश के बीच दोनों प्रभावित परिवारों ने पड़ोसी के घर में शरण ली। गनीमत रही कि छत उड़ने की वजह से परिवार का कोई भी सदस्य हताहत नहीं हुआ। दूसरी ओर, उत्तम ने बारिश के बीच अपने मवेशियों को पड़ोसियों की गोशाला में बांधा।
उधर, बिजली बोर्ड प्रबंधन बुधवार देर शाम तक 6 गांवों को छोड़कर अन्य जगह विद्युत सप्लाई बहाल कर चुका है। वीरवार तक बिजली सप्लाई को सुचारू करने का दावा किया जा रहा है।

--
बिना पूर्व सूचना बिजली कट लगाने पर नाराजगी
चंबा। तड़ोली गांव में विद्युत बोर्ड प्रबंधन की लापरवाही का खामियाजा उपभोक्ताओं को 10 घंटे तक उठाना पड़ा। सुरेश कुमार, प्रकाश चंद, मनेाज कुमार, अमन कुमार, बबलू, राकेश कुमार और मनु ने बताया कि मेडिकल कॉलेज सरोल के नए भवन के लिए बिछाई जा रही विद्युत लाइनों के चलते मंगलवार दोपहर 12:00 बजे बिना पूर्व सूचना दिए विद्युत बोर्ड प्रबंधन ने अघोषित कट लगा दिया। इससे लोगों को परेशानियां उठानी पड़ीं। बताया कि मंगलवार रात 10:00 बजे विद्युत सप्लाई को सुचारू करवाया गया। उन्होंने प्रबंधन से बिना पूर्व सूचना कट न लगाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed