फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Hotels which were packed in May are running empty this time

Chamba News: मई में पैक रहने वाले होटल इस बार चल रहे खाली

Sun, 05 May 2024 09:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 05 May 2024 09:36 PM IST
विज्ञापन
Hotels which were packed in May are running empty this time
चंबा में डलहौजी का सुभाष चौक।संवाद
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी और खज्जियार में सैलानियों की संख्या घट गई है। लोकसभा चुनाव के चलते इस बार गुजरात और महाराष्ट्र से सैलानी घूमने के लिए डलहौजी और खज्जियार नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन

पिछले साल अप्रैल में जितने सैलानी डलहौजी और खज्जियार में आए थे, उसके मुकाबले इस बार इनकी संख्या में 50 फीसदी की कमी आई है।
मई के शुरुआती दिनों में डलहौजी और खज्जियार के होटल सैलानियों से भरे रहते थे। इस बार मई का महीना शुरू हो चुका है, लेकिन होटलों में सैलानियों की भीड़ नहीं बढ़ रही है। इसका मुख्य कारण लोकसभा चुनाव को माना जा रहा है। इन दिनों गुजरात और महाराष्ट्र से सैलानी डलहौजी पहुंचते थे। ये इस बार काफी कम संख्या में चंबा का रुख कर रहे हैं। इसके चलते होटल व्यावसायियों को यही उम्मीद है कि आगामी दिनों में डलहौजी और खज्जियार में सैलानियों की संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन


डलहौजी होटल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष करण मौंगा, महासचिव हरप्रीत मोनू ने बताया कि 15 अप्रैल से पर्यटन सीजन शुरू हो चुका है, लेकिन अभी तक डलहौजी में सैलानियों की उतनी संख्या देखने को नहीं मिली है। डलहौजी से ही सैलानी खज्जियार का रुख करते हैं। ऐसे में डलहौजी में सैलानियों की कमी नजर आने से खज्जियार में भी सैलानी कम संख्या में पहुंच रहे हैं। कुल मिलाकर डलहौजी के पर्यटन पर खज्जियार का पर्यटन निर्भर करता है। ऐसे में जैसे ही डलहौजी में सैलानियों की संख्या बढ़ेगी तो खज्जियार में भी सैलानियों की संख्या में इजाफा नजर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed