{"_id":"63af136ed81c24104e3fb097","slug":"hotel-worker-died-after-falling-from-third-floor-chamba-news-sml432449019","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: होटल की तीसरी मंजिल से पांव फिसलकर गिरने से होटल कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: होटल की तीसरी मंजिल से पांव फिसलकर गिरने से होटल कर्मी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनीखेत (चंबा)। होटल की तीसरी मंजिल से पांव फिसलकर गिरने से होटल कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान (32 वर्षीय) मनोज कुमार पुत्र केसर चंद निवासी चौहड़ा ग्राम पंचायत टप्पर के रूप में हुई है।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सिविल अस्पताल डलहौजी में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपा। वहीं, नूरपुर से फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। देरशाम पहुंची टीम घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाने में जुट गई। पुलिस हर पहलू से मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
वीरवार देर रात साढ़े ग्यारह बजे के करीब मलूंडा स्थित एक निजी होटल में काम करने वाले सभी कर्मी खाना खाने के बाद सोने की तैयारी में थे। अचानक होटल के कर्मियों ने बाहर कुछ गिरने की आवाज सुनी। होटल कर्मी दौड़कर मौके पर पहुंचे। उन्होंने होटल में काम करने वाले मनोज कुमार (रसोइए) को जमीन पर अचेत पड़ा देेेखा। घायलावस्था में मनोज को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी पहुंचाया गया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
साथ ही पुलिस को भी सूचित किया। नागरिक स्वास्थ्य केंद्र डलहौजी के एसएमओ डॉ. विपिन ठाकुर ने बताया कि मृतक के सिर पर घाव के निशान पाए गए हैं। बताया कि नूरपुर से फोरेंसिक टीम बुलाई गई है जो इस हादसे की बारीकी से जांच करेगी और मौत के कारणों का पता लगाएगी। इसकी पुष्टि पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने की है।