{"_id":"5fef56638ebc3e41d7656330","slug":"hotel-full-chamba-news-sml356403728","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन नगरी डलहौजी और खज्जियार के सभी होटल फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन नगरी डलहौजी और खज्जियार के सभी होटल फुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डलहौजी/खज्जियार(चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी और खज्जियार के सभी होटल 100 प्रतिशत फुल रहे। हालांकि शुक्रवार को पहुंचे पर्यटकों को किराये पर कमरे लेने के लिए बनीखेत, बाथरी और देवीदेहरा का रुख करना पड़ा। इसके अलावा पर्यटन नगरी में नववर्ष का जश्न मनाकर वापस लौटने वाले पर्यटकों के बाद नए पर्यटकों के आने से होटल अब पैक हो चुके हैं। कोविड नियमों को लेकर जारी किए गए प्रशासनिक आदेशों के चलते होटल मालिकों द्वारा देर रात तक न तो पार्टियां रखीं और न पर्यटक हुड़दंग मचा पाए।
बताते चलें कि पर्यटन नगरी डलहौजी, खज्जियार और चंबा में पहली मर्तबा कोविड के चलते सादे तौर पर ही नए साल का जश्न मनाया गया। वीरवार रात तक आलम ये रहा कि पर्यटकों को डलहौजी, खज्जियार में कमरे ही नहीं मिले। बनीखेत, बाथरी और देवीदेहरा स्थित होटलों का रुख करना पड़ा। पर्यटकों ने वहां रहकर ही नववर्ष का जश्न शांतिपूर्ण तरीके से मनाया। वहीं, शुक्रवार को पर्यटकों ने बर्फ देखने व बर्फ में खेलने की चाह लिए डलहौजी, लक्कड़मंडी का पैदल ही रुख किया। ऐसे में बर्फ को देख कर पर्यटकों ने खूब अठखेलियां भी की। पर्यटकों की भीड़ देख कर होटल व्यवसायियों के चेहरों पर भी रौनक लौट आई। नववर्ष के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए बाकायदा पुलिस अमला भी पहले से चौक चौबंद था।