फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Hospital management system is heavy on the health of patients

Chamba News: अस्पताल प्रबंधन की व्यवस्था मरीजों की सेहत पर भारी

Tue, 09 Jan 2024 10:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Hospital management system is heavy on the health of patients
चंबा मेडिकल कॉलेज में चार बजे के बाद  क्रस्ना लैब के बाहर लगी मरीजों की भीड़। 
चंबा। जिला मुख्यालय स्थित सरकारी अस्पताल में गायनी, हारमोन, हड्डी, गठिया समेत अन्य प्रकार की बीमारियों के टेस्ट नहीं होते हैं। ऐसे में कई अहम टेस्ट न होने से मरीजों को इसका खामियाजा भुगता पड़ रहा है। मरीजों को ये टेस्ट करवाने के लिए क्रस्ना लैब में सायं 4:00 बजे तक इंतजार करना पड़ रहा है या फिर उन्हें निजी लैबों का रुख करना पड़ रहा है। इससे मरीजों की जेबों पर भी खूब कैंची चल रही है। लिहाजा, स्वास्थ्य विभाग के दोहरे मापदंड मरीजों की मुसीबतें बढ़ाने का काम कर रहे हैं। ऐसे में लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से क्रस्ना लैब में टेस्ट करने के लिए निर्धारित की गई समयसारिणी में बदलाव करने को लेकर आवाज बुलंद कर दी है।
विज्ञापन

परिचर्चा
बीमारी के चलते चेकअप करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंची थी। डाॅक्टर ने विभिन्न प्रकार के टेस्ट लिखे। कुछ तो सरकारी लैब में हो गए हैं। शेष टेस्ट करवाने के लिए क्रस्ना लैब का तर्क दिया गया लेकिन, वहां बताया गया कि सायं चार बजे के बाद ही सैंपल लिए जाएंगे। -मीनू कुमार, तीसा निवासी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की लैब में सारे टेस्टों की सुविधा नहीं है। क्रस्ना लैब में सैंपल सायं 4:00 बजे के बाद लेने के आदेश हैं। हमें मजबूरन निजी लैब में जाकर 2,500 रुपये के टेस्ट करवाने पड़े हैं। पहले ऐसा नहीं था। क्रस्ना लैब में ये टेस्ट निशुल्क हो जाते थे। -विक्रम कुमार, घरमाणी निवासी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी लैब में यदि तीन टेस्ट होते हैं और चौथा क्रस्ना लैब में होना हो तो शाम 4:00 बजे का इंतजार करना पड़ता है या फिर निजी लैबों का रुख कर पैसे खर्चने पड़ते हैं। क्रस्ना लैब में सायं 4:00 बजे होने वाले टेस्ट की रिपोर्ट के लिए उन्हें अगले दिन या दो घंटे का इंतजार करना पड़ता है। -देई देवी, लुडडू निवासी।
जिले के दूरदराज के क्षेत्रों से उपचार के लिए अस्पताल में चिकित्सीय परामर्श के बाद टेस्ट लिखे जाने पर सरकारी लैब में कई टेस्ट नहीं हो पाते हैं। ऐसे में उनके पास क्रस्ना लैब में टेस्ट के लिए सायं चार बजे का इंतजार करना पड़ता है। उन्हें घर लौटने के लिए बसें तक नहीं मिल पाती है। -राकेश कुमार, राख निवासी।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक देवेंद्र कुमार ने बताया कि जो टेस्ट सरकारी लैब में नहीं हाेते हैं, वे उसी समय क्रस्ना लैब में करने के आदेश जारी किए गए हैं। बहरहाल, यदि ऐसी बात है तो इस समस्या का समाधान करवाया जाएगा।

क्रस्ना लैब इंचार्ज विपिन कुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज चंबा के प्राचार्य की ओर से सुबह 9:00 से लेकर सायं 4:00 बजे तक सरकारी लैब में टेस्ट होने और क्रस्ना लैब में सायं चार बजे के बाद से ही टेस्ट करने के लिखित आदेश जारी किए गए हैं। ये आदेश बाकायदा लैब के बाहर भी चस्पा किए गए हैं। इन्हीं आदेशों के तहत क्रस्ना लैब में टेस्ट हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed