{"_id":"662bd7fcf6a63e731809b000","slug":"hoshiarpur-man-caught-with-chitta-chamba-news-c-88-1-ssml1006-123432-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चिट्टे के साथ पकड़ा होशियारपुर का व्यक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चिट्टे के साथ पकड़ा होशियारपुर का व्यक्ति
Fri, 26 Apr 2024 10:06 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 26 Apr 2024 10:06 PM IST
विज्ञापन
चंबा। चंबा पुलिस ने होशियारपुर के व्यक्ति को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। वीरवार शाम को पुलिस की टीम ने बालू के पास नाका लगाया था।
उसी दौरान परेल की तरफ से पैदल एक व्यक्ति वहां पहुंचा। वह नाके पर खड़ी पुलिस को देख भागने का प्रयास करने लगा। इससे पुलिस टीम को उसके ऊपर शक हो गया। शक के आधार पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली। इस दौरान उससे 13.59 ग्राम चिट्टा पकड़ा। इसे पुलिस ने जब्त किया और आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपनी पहचान जगजीत सिंह निवासी होशियारपुर के तौर पर बताई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। संवाद