फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Hopes are buried amidst the debris, with 19 affected families waiting for relief.

Chamba News: मलबे के बीच उम्मीदें भी दबीं, राहत की राह ताक रहे प्रभावित 19 परिवार

Thu, 26 Feb 2026 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 26 Feb 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Hopes are buried amidst the debris, with 19 affected families waiting for relief.
प्राकृतिक आपदा में घर खो चुके डिडवाल गांव के प्रभावितों को मुआवजे का इंतजार
विज्ञापन

एक परिवार के सिर से छिनी छत, मलकियत भूमि में मकान नहीं होने का दिया तर्क
लोगों में डर... आगामी बरसात में होने वाले भूस्खलन से जमींदोज हो सकता है गांव
संवाद न्यूज एजेंसी
तेलका (चंबा)। साल 2025 में आई आपदा से प्रभावित 19 परिवार डिडवाल में अब भी राहत की राह ताक रहे हैं। टूटे मकान, खतरे की भूस्खलन वाली ढलान और मात्र 5 हजार रुपये के मुआवजे ने गांव को भय और असुरक्षा में धकेल दिया है।
प्रशासन का स्थगित निर्णय अब गांववासियों के धैर्य की परीक्षा ले रहा है। पहाड़ी दरकने से पूरे गांव में भारी नुकसान हुआ है। कई घरों में दरारें आ गई हैं।
विज्ञापन

प्राकृतिक आपदा के कारण स्थानीय निवासी दर्शन कुमार का मकान ढह गया है। विभाग ने यह कहकर मुआवजा देने से इन्कार कर दिया कि मकान मलकियत भूमि पर नहीं था। अन्य प्रभावित परिवारों को भी लाखों रुपये का नुकसान होने के बावजूद मात्र 5 हजार रुपये मुआवजा राशि दी गई। प्रभावित ग्रामीणों ने कहा कि सरकार गरीबोंं के साथ मजाक बंद करे। वास्तविक नुकसान के अनुसार उचित मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि प्राकृतिक आपदा के दौरान गांव के नीचे भूस्खलन हुआ है। इससे अब तक उन्हें सुरक्षित नहीं किया जा सका है। ऐसे में आगामी बरसात में फिर से भूस्खलन होता है तो पूरा का पूरा गांव जमींदोज हो सकता है।
--
प्राकृतिक आपदा से गोशाला क्षतिग्रस्त हुई है। भारी नुकसान के बावजूद मात्र 5,000 रुपये मुआवजा दिया गया। यह वास्तविक नुकसान की तुलना में बेहद कम है। प्रशासन पुन: पुनर्मूल्यांकन कर उचित मुआवजा प्रदान करे। - संजय कुमार, प्रभावित
--
डिडवाल गांव में आपदा के कारण भारी नुकसान हुआ है। सरकार की ओर से दिया गया मुआवजा वास्तविक क्षति के अनुरूप नहीं है। सरकार प्रभावित परिवारों का दोबारा सर्वे करवाकर निष्पक्ष तरीके से उचित मुआवजा प्रदान करे। - सुरेश कुमार, प्रभावित
--
प्राकृतिक आपदा से मकान में दरारें आई हैं। परिवार भय के साये में रह रहा है। नुकसान स्पष्ट होने के बावजूद अब तक मुआवजा नहीं मिला है। प्रशासन मौके का दोबारा निरीक्षण कर उचित सहायता प्रदान करे। - सुभाष कुमार, प्रभावित
--
आपदा के दौरान मकान ध्वस्त हो गया है। अब तक किसी प्रकार का मुआवजा नहीं मिला है। उनकी फाइल एसडीएम कार्यालय में विचाराधीन बताई जा रही है। प्रशासन शीघ्र निर्णय लेकर उचित मुआवजा जारी करे। - दर्शन कुमार, प्रभावित

------------
डिडवाल गांव में नुकसान का प्रशासन ने नियमानुसार आकलन किया है। जिन मकानों को क्षति पहुंची है, उन्हें सरकारी मापदंडों के अनुसार राहत राशि दी गई है। मुआवजा पात्र मामलों में ही दिया जा सकता है। यदि किसी प्रभावित परिवार को आपत्ति है तो वह संबंधित दस्तावेजों सहित कार्यालय में आवेदन दे सकते हैं। सभी मामलों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - कुशल सिंह, नायब तहसीलदार, तेलका
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed