{"_id":"6755d043a9ad9830e00d707a","slug":"hope-of-ultrasound-facility-blurred-doctors-did-not-arrive-even-after-one-and-a-half-month-chamba-news-c-88-1-ssml1006-139075-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: अल्ट्रासाउंड सुविधा की उम्मीद धुंधली, डेढ माह बाद भी नहीं पहुंचे चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: अल्ट्रासाउंड सुविधा की उम्मीद धुंधली, डेढ माह बाद भी नहीं पहुंचे चिकित्सक
Sun, 08 Dec 2024 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 08 Dec 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। नागरिक अस्पताल तीसा में अल्ट्रासाउंड करने वाले डॉक्टर ने डेढ़ महीना बीतने के बाद भी ज्वाइन नहीं किया है। जबकि सरकार ने उन्हें तीसा अस्पताल में तुरंत ज्वाइन करने के निर्देश दिए थे। डॉक्टर ने तीसा अस्पताल में ज्वाइनिंग से बचने के लिए एक महीने की छुट्टी की अर्जी अपने मूल तैनाती वाले स्वास्थ्य संस्थान में दे दी है। इसके चलते तीसा अस्पताल में लाखों रुपये की अल्ट्रासाउंड मशीन सफेद हाथी बनकर रह गई है। मरीजों को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए अभी 60 किलोमीटर दूर चंबा जाना पड़ रहा है। जबकि तीसा अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए मशीन तो लगी है लेकिन, उसे चलाने वाला कोई रेडियोलॉजिस्ट नहीं है।
तीसा अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए 50 पंचायतों से लोग पहुंचते हैं। लेकिन, इन मरीजों को यह कहकर वापस भेज दिया जाता है कि यहां पर अल्ट्रासाउंड करने वाला डॉक्टर नहीं है। सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवती महिलाओं को होती है। क्योंकि प्रसव से पूर्व उन्हें अल्ट्रासाउंड करवाना ही पड़ता है। ताकि उनके बच्चे की स्थिति का पता लगाया जा सके। लोगाें में राजेश कुमार, हंसराज, केवल, सुरेंद्र, भाग सिंह, सोभिया राम, प्रकाश चंद और लोकेश कुमार ने बताया कि चुराह के लोग काफी समय से तीसा में अल्ट्रासाउंड करने वाले डॉक्टर की तैनाती की मांग कर रहे हैं। लेकिन उनकी मांग पूरी नहीं की जा रही। डेढ़ माह पहले सरकार ने जिस डॉक्टर के ऑर्डर किए थे। उसने अभी तक ज्वाइन नहीं किया है। ऐसे डॉक्टरों के खिलाफ भी सरकार को कड़ी कार्रवाई अमल में लानी चाहिए।
अल्ट्रासाउंड करने के लिए जिस डॉक्टर के आर्डर हुए थे। उन्होंने अभी तक ज्वाइन नहीं किया है। उन्हें जल्द तैनाती की उम्मीद है।
डॉ. ऋषि पुरी, कार्यकारी चिकित्सा अधिकारी, तीसा खंड