{"_id":"68ab477fd5061633db0ab94b","slug":"homestay-burnt-to-ashes-due-to-fire-in-khajjiar-chamba-news-c-399-1-sml1046-352428-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: खज्जियार में आग से होम स्टे जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: खज्जियार में आग से होम स्टे जलकर राख
Sun, 24 Aug 2025 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 24 Aug 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
चंबा में खज्जियार के लाहरा में होम स्टे में भड़की आग।संवाद
खज्जियार (चंबा)। पर्यटन स्थल खज्जियार में शनिवार रात आग से होम स्टे जलकर राख हो गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि होम स्टे का भवन और सामान जलकर राख हो गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने कुछ सामान को बाहर निकाला। आग के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। शनिवार देर रात को होम स्टे में आग भड़क गई। देखते ही देखते आग पूरे भवन में फैल गई। आस-पास के लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने घरों से पानी लाकर फेंका, लेकिन आग बुझ नहीं पाई।
घटनास्थल तक सड़क सुविधा न होने के कारण फायर ब्रिगेड़ की गाड़ी को मदद के लिए नहीं बुलाया गया। यही वजह रही कि आग ने होम स्टे को राख बना दिया। इसके मालिक रंजन महाजन पुत्र राज महाजन निवासी लाहरा को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। जिस समय आग लगी तो उस समय होम स्टे में कोई भी ग्राहक नहीं था। पिछले दो दिन से बारिश होने चलते से खज्जियार में पर्यटक काफी कम संख्या में पहुंच रहे हैं। यदि वहां पर पर्यटक ठहरे होते तो जान का भी नुकसान हो सकता था। उधर, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि राजस्व विभाग की रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित को सहायता प्रदान की जाएगी।