फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Homes turned into piles of ashes in no time

Chamba News: देखते ही देखत राख के ढेर में बदल गए आशियाने

Thu, 04 Jan 2024 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 04 Jan 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
Homes turned into piles of ashes in no time
चंबा के प्रियुंगल में मकान में लगी आग को पानी डाल बुझाने की को​शिश करते ग्रामीण।संवाद
सलूणी (चंबा)। आंखों के सामने आशियाने जलते देख प्रभावित परिवारों की आंखाें से आंसू छलक आए। मेहनत-मजदूरी कर भरण-पोषण करने वाले दोनों परिवारों के सिर से छत छिन गई है।
विज्ञापन

सर्दियों के जमा कर रखा राशन भी आंखों के सामने जलकर राख हो गया। अग्निकांड में सब कुछ गंवा चुके परिवारों को अब पड़ोसियों के घरों में शरण लेनी पड़ी है। प्रचंड रूप धारण कर चुकी आग से मवेशियों को भी नहीं निकाला जा सका है। गांववासी भी आग की प्रचंड लपटों के बीच से मवेशियों को गोशाला से निकालने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।
विज्ञापन

मकान के साथ घर के भीतर सर्दियों के लिए रखी खाद्य सामग्री भी आग की भेंट चढ़ गई है। हालांकि, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद गांव को आग की चपेट में आने से तो बचा लिया, लेकिन पूरा रास्ता तहस-नहस हो गया है। अब पंचायत ने मनरेगा के तहत शुक्रवार को रास्ते के निर्माण की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भांदल पंचायत के प्रियुंगल में वीरवार को हुए भीषण अग्निकांड ने दो परिवारों को ताउम्र न भूलने वाले जख्म दिए हैं। परिवार के मुखिया मेहनत-मजदूरी कर परिवारों का भरण-पोषण करते हैं। रोजमर्रा की तरह ही वे दिहाड़ी लगाने के लिए घर से गए थे। अग्निकांड ने परिवार को अब पड़ोसियों के घरों में शरण लेने को विवश कर दिया है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed