फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Holi-Kharamukh road is not open yet, from now onwards transit bus facility will be available till Suhaga.

Chamba News: अभी नहीं खुला होली-खड़ामुख मार्ग, अब से सुहागा तक मिलेगी ट्रांसमिट बस की सुविधा

Thu, 25 Apr 2024 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 25 Apr 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Holi-Kharamukh road is not open yet, from now onwards transit bus facility will be available till Suhaga.
चंबा में भूस्खलन के चलते बंद पड़ा खड़ामुख-होली मार्ग।विडियो ग्रैब
होली (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र होली के तहत 14 पंचायतों के ग्रामीणों को राहत मिलने की राह दिखती नजर आ रही है।
विज्ञापन

वीरवार को लोक निर्माण विभाग ने परियोजना साइट की ओर जाने वाले मार्ग को दुरुस्त करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। अगर यह मार्ग खुलता है तो लोगोें को राहत मिलेगी। उन्हें आधे घंटे की उतराई और चढ़ाई चढ़ने के बाद बस मिलेगी। प्रशासन ने वीरवार को खड़ामुख से भूस्खलन ग्रस्त स्थल सुहागा तक बस ट्रांसमिट की व्यवस्था शुरू की है। इस राहत के बीच एक बड़ी चुनौती डीजल की आपूर्ति है। रास्ता बंद होने के कारण डीजल की आपूर्ति अब किस तरह निगम करेगा, यह निगम के लिए गंभीर मसला बन गया है। ग्रामीणों को आधे घंटे की चढ़ाई और उतराई के बाद उन्हें बस मिलेगी। वे अपने जरूरी कार्यों के लिए होली और जिला मुख्यालय का रुख कर पाएंगे।
जानकारी के अनुसार यह मार्ग पिछले नौ दिन से बंद है। वीरवार को लोक निर्माण विभाग ने परियोजना की साइट पर जाने वाले रास्ते को खोलने का कार्य शुरू किया। अगर यह रास्ता खुलता है तो इससे ग्रामीण बसों तक पहुंच सकेंगे। इसके लिए आधा घंटा पैदल आवाजाही चलना पड़ेगा। दूसरी तरफ, भूस्खलन रुकने के बाद अब होली मार्ग भी जल्द बहाल होने की उम्मीद है। भूस्खलन के कारण होली-खड़ामुख मार्ग पिछले नौ दिन से बंद है। मार्ग बंद होने के कारण ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ी हैं।
विज्ञापन

--
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता भाल चंद ने कहा कि परियोजना साइट मार्ग को मशीनरी के जरिये खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। अगर यह रास्ता खुल जाता है तो लोग मुख्य सड़क से पैदल ऊपरी की ओर चढ़ेंगे और आगे नीचे की तरफ उतरेंगे। इस तरह उन्हें आवाजाही के लिए बस मिलेगी। भूस्खलन कम होने से मार्ग खुलने की उम्मीद बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
अड्डा प्रभारी चंबा संजीव ठाकुर ने कहा कि खड़ामुख से सुहागा तक बस सेवा शुरू कर दी है। यहां से बस की ट्रांसमिट करवाई जाएगी। दूसरी तरफ खड़ी गाड़ियाें तक डीजल पहुंचाने की व्यवस्था बनाई जा रही है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed