फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Holi in hockey, Kakira school became the winner in handball

Chamba News: हॉकी में होली, हैंडबाल में ककीरा स्कूल बना विजेता

Sun, 15 Sep 2024 09:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 15 Sep 2024 09:32 PM IST
विज्ञापन
Holi in hockey, Kakira school became the winner in handball
चंबा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ककीरा  के नवनिर्मित साइंस ब्लॉक का  लोकार्पण करते विधानस
चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ककीरा में जिला स्तरीय अंडर-14 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता में बास्केटबाल में ककीरा स्कूल विजेता बना। धुलारा स्कूल उपविजेता रहा।
विज्ञापन

हॉकी प्रतियोगिता में सीनियर सेकेंडरी स्कूल होली की टीम विजेताा और ककीरा की टीम उप विजेता रही। हैंडबाल में मेजबान स्कूल ककीरा का दबदबा रहा। उभार स्कूल उपविजेता रहा। वॉलीबाल में सलूणी जोन विजेता और सेंट्रल जोन उपविजेता रहा। खो-खो में चुराह जोन विजेता और सलूणी जोन उप विजेता रहा। कबड्डी में सलूणी जोन विजेता और भटियात जोन रनरअप रहा। प्रतियोगिता के समापन समारोह विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। कार्यवाहक उच्च शिक्षा उपनिदेशक भाग सिंह चौहान और उप जिला शिक्षा अधिकारी उमाकांत आनंद ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। विधानसभा अध्यक्ष ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष ने 28 लाख 59 हजार की राशि से नवनिर्मित राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककीरा के साइंस ब्लॉक का लोकार्पण भी किया। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विधानसभा अध्यक्ष ने विद्यार्थी जीवन में बहुआयामी गतिविधियों को अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण बताते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न गतिविधियों में भी हिस्सा लेने को प्रेरित किया। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित प्रवक्ता सुनील कुमार को शाल-टोपी भेंट की । 21 हजार की राशि देने की भी घोषणा की। यह जानकारी सहायक जिला प्रारंभिक शारीरिक शिक्षा अधिकारी महेंद्र ठाकुर ने दी।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed