फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Holi-Chamba road could not be restored even after 34 hours

Chamba News: 34 घंटे बाद भी बहाल नहीं हो पाया होली-चंबा मार्ग

Fri, 02 Feb 2024 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 02 Feb 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Holi-Chamba road could not be restored even after 34 hours
चंबा में चुराह के बैरागढ़-देवीकोठी-टेपा मार्ग को बहाल करने में जुटी जेसीबी मशीन।संवाद
होली। चंबा-होली मार्ग पर यातायात अभी बहाल नहीं हो पाया है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग की मशीनरी मार्ग बहाल करने में जुटी है, लेकिन अभी तक मार्ग खुल नहीं पाया है।
विज्ञापन

यह मार्ग पर ज्यूरा माता मंदिर के पास वीरवार सुबह करीब आठ बजे भूस्खलन के कारण बंद हो गया था। इसके बाद से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप है। लोगों में रमेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, ओम प्रकाश, विनोद कुमार, अजय कुमार, दलीप सिंह और सुरेश कुमार ने कहा कि होली के लिए कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं है। मार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन का खतरा रहता है। मार्ग बंद होने से रोजमर्रा की वस्तुओं की आपूर्ति नहीं हो पाई है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि जल्द मार्ग को बहाल किया जाए। भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों के समीप पहाड़ी में सीमेंट स्प्रे किया जाए, जिससे दोबारा भूस्खलन न हो। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता भाल चंद ने बताया कि विभागीय मशीनरी मार्ग बहाल करने में जुटी है। कहा कि शाम तक मार्ग बहाल करने के प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed