{"_id":"69d2981bb2e2b607e907ddd1","slug":"holi-areas-kuthed-and-holi-panchayat-were-illuminated-after-40-hours-chamba-news-c-88-1-cmb1003-179543-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: 40 घंटों बाद रोशन हुई होली क्षेत्र की कुठेड़ और होली पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: 40 घंटों बाद रोशन हुई होली क्षेत्र की कुठेड़ और होली पंचायत
Sun, 05 Apr 2026 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 05 Apr 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
होली (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र होली की कुठेड़ और होली पंचायत 40 घंटों के बाद रोशन हुई। शुक्रवार रात दस बजे इन पंचायतों में बिजली गुल हो गई थी जबकि अन्य पंचायतों में विद्युत आपूर्ति शनिवार को बहाल हो गई थी।
इन दिनों पंचायतों में बिजली तकनीकी कारणों के चलते बहाल नहीं हुई। रविवार को शाम चार बजे इन दो पंचायतों में बिजली आपूर्ति बहाल हुई। इसके चलते लोगों ने राहत की सांस ली। लोगों में रमेश कुमार, सुरेश कुमार, राज कुमार, अमित कुमार ने बताया कि अकसर जरा सा मौसम खराब होने पर बिजली गुल हो जाती है। यहां दो दर्जन से भी अधिक बिजली परियोजनाएं हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि बिजली व्यवस्था को मजबूत किया जाए। कनिष्ठ अभियंता राम सिंह ने बताया कि तकनीकी खराबी के चलते बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। उन्होंने कहा कि अब पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
--