फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Hoardings being hung on pine trees with nails

देवदार के पेड़ों पर कीलें गाड़कर लटकाए जा रहे होर्डिंग

Thu, 07 Jul 2022 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Hoardings being hung on pine trees with nails
खज्जियार (चंबा)। वन्य प्राणी क्षेत्र खज्जियार में देवदार के पेड़ों को होटल और रेस्टोरेंट के मालिकों ने अपने प्रचार-प्रसार का साधन बना लिया है। हरे-भरे पेड़ों पर कीलें गाड़कर होटलों के प्रचार बोर्ड लटका दिए गए हैं। इससे पेड़ों को नुकसान पहुंच रहा है जबकि वन्य प्राणी क्षेत्र में इस प्रकार की गतिविधियों को अंजाम नहीं दिया जा सकता। जिन पेड़ों पर कीलें गाड़ी गई हैं वे पेड़ सूखना शुरू हो गए हैं। आने वाले समय में ये पेड़ धराशायी भी हो सकते हैं। खज्जियार से रौता मार्ग पर पेड़ों पर लटकाए गए होर्डिंग देखे जा सकते हैं। हैरानी इस बात की है कि वहां गश्त करने वाले वनरक्षक सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी आंखें मूंदकर सब कुछ देख रहे हैं। इससे उनकी कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान उठाए जा रहे हैं। पेड़ों को नुकसान पहुंचाने वाले होटल और रेस्टोरेंट मालिकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। चंबा के वन्य प्राणी विभाग के वन मंडलाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि पेड़ों पर किसी प्रकार के होर्डिंग नहीं लटकाए जा सकते। ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed