{"_id":"6975c2a79a51df5db00bd562","slug":"himachal-wrestler-from-churah-chamba-is-taking-an-ice-bath-in-minus-four-degree-temperature-2026-01-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: ठंडे पानी से हाथ लगाने से डर रहे लोग, लेकिन चुराह के सुमित माइनस चार ड्रिग्री में ले रहे आइस बाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: ठंडे पानी से हाथ लगाने से डर रहे लोग, लेकिन चुराह के सुमित माइनस चार ड्रिग्री में ले रहे आइस बाथ
Sun, 25 Jan 2026 12:45 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 25 Jan 2026 12:45 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के सुमित ठाकुर माइनस चार डिग्री तापमान में आइस बाथ ले रहे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
आइस बाथ लेते हुए चुराह के युवा पहलवान सुमित ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
जहां कड़ाके की ठंड में लोग घरों से बाहर निकलने में हिचकिचा रहे हैं, वहीं चुराह घाटी के युवा पहलवान सुमित ठाकुर ने -4°C तापमान में बर्फीले पानी में डुबकी लगाकर अपनी अदम्य साहस और शारीरिक शक्ति का अद्भुत प्रदर्शन किया। इस साहसिक कदम ने न केवल उनकी फिटनेस और मानसिक दृढ़ता का परिचय दिया बल्कि युवाओं के लिए भी प्रेरणा का नया उदाहरण पेश किया।
विज्ञापन
सुमित ठाकुर ने बताया कि आइस बाथ लेने से मांसपेशियों को आराम मिलता है और शरीर की रिकवरी तेज होती है। इसके साथ ही मानसिक तनाव कम होता है और सहनशक्ति बढ़ती है। वह नियमित रूप से अपने प्रशिक्षण का हिस्सा के रूप में आइस बाथ लेते हैं, ताकि अपनी फिटनेस और मानसिक ताकत को बनाए रख सकें। स्थानीय लोगों ने सुमित की इस साहसिक पहल की जमकर तारीफ की और कहा कि उनके इस कदम से युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। यह पहल न केवल फिटनेस के महत्व को दर्शाती है बल्कि यह अनुशासन, साहस और समर्पण का उदाहरण भी पेश करती है।
विज्ञापन
Trending Videos
वहीं, विशेषज्ञों के अनुसार आइस बाथ केवल मांसपेशियों की रिकवरी में ही नहीं बल्कि मानसिक दृढ़ता और तनाव कम करने में भी मदद करता है। सुमित की इस पहल से यह संदेश मिलता है कि फिटनेस केवल शारीरिक क्षमता तक सीमित नहीं है बल्कि मानसिक और भावनात्मक मजबूती भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।
बहन कबड्डी खिलाड़ी, पिता रहे चुके पहलवान
सुमित जिले के उपमंडल चुराह की ग्राम पंचायत बघेईगढ़ के चुखड़ा गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता रमेश ठाकुर भी पहलवान रह चुके हैं। वह कबड्डी विश्वकप जीतने वाली भारत की टीम की अहम सदस्य चंपा ठाकुर के भाई हैं। पिता रमेश ठाकुर ने बताया कि चंपा और सुमित के जज्बे ने जिले ही नहीं देश का नाम रोशन किया है। सुमित ने पिछले साल बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-23 कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर चयन साईं हॉस्टल में प्रवेश पाया है।