फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Himachal wrestler from Churah Chamba is taking an ice bath in minus four-degree temperature

हिमाचल: ठंडे पानी से हाथ लगाने से डर रहे लोग, लेकिन चुराह के सुमित माइनस चार ड्रिग्री में ले रहे आइस बाथ

Sun, 25 Jan 2026 12:45 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 25 Jan 2026 12:45 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के सुमित ठाकुर माइनस चार डिग्री तापमान में आइस बाथ ले रहे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal wrestler from Churah Chamba is taking an ice bath in minus four-degree temperature
आइस बाथ लेते हुए चुराह के युवा पहलवान सुमित ठाकुर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

जहां कड़ाके की ठंड में लोग घरों से बाहर निकलने में हिचकिचा रहे हैं, वहीं चुराह घाटी के युवा पहलवान सुमित ठाकुर ने -4°C तापमान में बर्फीले पानी में डुबकी लगाकर अपनी अदम्य साहस और शारीरिक शक्ति का अद्भुत प्रदर्शन किया। इस साहसिक कदम ने न केवल उनकी फिटनेस और मानसिक दृढ़ता का परिचय दिया बल्कि युवाओं के लिए भी प्रेरणा का नया उदाहरण पेश किया।

विज्ञापन





सुमित ठाकुर ने बताया कि आइस बाथ लेने से मांसपेशियों को आराम मिलता है और शरीर की रिकवरी तेज होती है। इसके साथ ही मानसिक तनाव कम होता है और सहनशक्ति बढ़ती है। वह नियमित रूप से अपने प्रशिक्षण का हिस्सा के रूप में आइस बाथ लेते हैं, ताकि अपनी फिटनेस और मानसिक ताकत को बनाए रख सकें। स्थानीय लोगों ने सुमित की इस साहसिक पहल की जमकर तारीफ की और कहा कि उनके इस कदम से युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। यह पहल न केवल फिटनेस के महत्व को दर्शाती है बल्कि यह अनुशासन, साहस और समर्पण का उदाहरण भी पेश करती है।

विज्ञापन
Trending Videos

वहीं, विशेषज्ञों के अनुसार आइस बाथ केवल मांसपेशियों की रिकवरी में ही नहीं बल्कि मानसिक दृढ़ता और तनाव कम करने में भी मदद करता है। सुमित की इस पहल से यह संदेश मिलता है कि फिटनेस केवल शारीरिक क्षमता तक सीमित नहीं है बल्कि मानसिक और भावनात्मक मजबूती भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।

बहन कबड्डी खिलाड़ी, पिता रहे चुके पहलवान
सुमित जिले के उपमंडल चुराह की ग्राम पंचायत बघेईगढ़ के चुखड़ा गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता रमेश ठाकुर भी पहलवान रह चुके हैं। वह कबड्डी विश्वकप जीतने वाली भारत की टीम की अहम सदस्य चंपा ठाकुर के भाई हैं। पिता रमेश ठाकुर ने बताया कि चंपा और सुमित के जज्बे ने जिले ही नहीं देश का नाम रोशन किया है। सुमित ने पिछले साल बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-23 कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर चयन साईं हॉस्टल में प्रवेश पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed