फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Major Tragedy in Himachal Innova Crysta Plunges into Gorge in Kakira Chamba Six Dead Four Injured

हिमाचल में बड़ा हादसा: चंबा के ककीरा में गुजरात के पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त, छह की मौत, चार टांडा रेफर

Mon, 11 May 2026 12:09 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, बनीखेत/चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, बनीखेत/चंबा। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 11 May 2026 12:09 PM IST
सार

Chamba Accident News: हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में सोमवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। जबकि चार घायल हैं जिन्हें टांडा रेफर किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Major Tragedy in Himachal Innova Crysta Plunges into Gorge in Kakira Chamba Six Dead Four Injured
चंबा में छह लोगों की मौत। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में भटियात के ककीरा में आज सुबह तीन बजे के करीब पर्यटकों से भरी एक गाड़ी ( टैक्सी नंबर एचपी 01एम-2961) दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हुई है जबकि चार घायल हैं। दुर्घटनाग्रस्त इनोवा क्रिस्टा गाड़ी में गुजरात के टूरिस्ट सवार थे। ये लोग मनाली से डलहौजी घूमने जा रहे थे। हादसे के वक्त क्षेत्र में भारी बारिश हो रही थी। गाड़ी में ड्राइवर समेत कुल 10 लोग सवार थे।
विज्ञापन




घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन मंडी नंबर की टैक्सी इनोवा क्रिस्टा थी। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्रारंभिक जांच में खराब मौसम और सड़क पर फिसलन को हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है।
विज्ञापन

 

मृतकों की सूची
1. ललितभाई पतनानी, निवासी फ्लैट नंबर 25, सिंधी कॉलोनी, नजदीक यूनियन बैंक, घोघा सर्कल, भावनगर, गुजरात

2. ममताबेन ललितभाई पतनानी, निवासी फ्लैट नंबर 25, सिंधी कॉलोनी, नजदीक यूनियन बैंक, घोघा सर्कल, भावनगर, गुजरात

3. काजल पत्नी प्रियंक कन्हैयालाल भोपानी निवासी

4. दियान्श पुत्र प्रियंक कन्हैयालाल भोपानी

5. प्रियंक कन्हैयालाल भोपानी

6. जसवंत कुमार (51) (पुत्र हरी सिंह) निवासी गांव कोहरा, डाकघर संथल, तहसील जोगिंदरनगर, जिला मंडी, हिमाचल

घायलों की लिस्ट

1. मयंक ललितभाई पतनानी (31), फ्लैट नंबर 25, सिंधी कॉलोनी, नजदीक यूनियन बैंक, घोघा सर्कल, भावनगर, गुजरात

2. फोरमबेन मयंक पतनानी (31), फ्लैट नंबर 25, सिंधी कॉलोनी, नजदीक यूनियन बैंक, घोघा सर्कल, भावनगर, गुजरात उम्र: 31 वर्ष 3. जियान्श मयंक ललितभाई (3) पतनानी, निवासी फ्लैट नंबर 25, सिंधी कॉलोनी, नजदीक यूनियन बैंक, घोघा सर्कल, भावनगर, गुजरात उम्र: 3 वर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

4. प्रियान्शी भोपानी (3) (पुत्री प्रियंक कन्हैयालाल भोपानी)

चुवाड़ी अस्पताल में घायल पर्यटकों को प्राथमिक उपचार देने के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में भटियात के ककीरा में ये दुर्घटना अल सुबह अमूमन 2:30 बजे के करीब हुई। हादसा इतना भयावक रहा कि कार की खिड़कियों को काट कर शवों को बाहर निकाला जा सका।


 

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विजय कुमार सकलानी ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। ककीरा घार के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया गया था।

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में छह लोगों के निधन पर शोक व्यक्त किया
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चंबा जिले के लाहड़ू-तुणुहट्टी मार्ग पर ककीरा के पास हुई दुर्घटना में छह लोगों के निधन पर शोक व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में चार लोग घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने और घायलों को इलाज की बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की तथा दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। 
 

राज्यपाल ने सड़क दुर्घटना में छह लोगों के निधन पर शोक व्यक्त किया
राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने आज चंबा जिले के लाहड़ू-तुणुहट्टी मार्ग पर ककीरा के पास हुई दुर्घटना में छह लोगों के निधन पर शोक व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में चार लोग घायल हुए हैं। राज्यपाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed