फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Himachal Rain weather update Havoc caused by heavy rains debris enters several areas over 12 vehicles buried

Himachal Rain: चंबा में नालों ने मचाई तबाही, घरों से गुजरा मलबा; 64 मकान, आठ दुकानें क्षतिग्रस्त, 22 वाहन दबे

Tue, 28 Jul 2026 07:50 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 28 Jul 2026 07:50 AM IST
सार

 चंबा शहर और आसपास के क्षेत्रों में तीन नालों में अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही मचा दी। तड़ोली, सुल्तानपुर, ओबड़ी, भरियाठ और घोल्टी में नालों का उफनता पानी मलबे के साथ रिहायशी इलाकों में घुस गया।

विज्ञापन
Himachal Rain weather update Havoc caused by heavy rains debris enters several areas over 12 vehicles buried
Himachal Rain - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

 सोमवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश ने चंबा शहर और आसपास के क्षेत्रों में तीन नालों में अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही मचा दी। तड़ोली, सुल्तानपुर, ओबड़ी, भरियाठ और घोल्टी में नालों का उफनता पानी मलबे के साथ रिहायशी इलाकों में घुस गया। कई जगह मलबा घरों की दीवारों और आंगनों से ऊपर तक पहुंच गया। हालात बिगड़ते देख लोगों ने रात के अंधेरे में घरों से भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। इस आपदा में पांच से 10 किलोमीटर के दायरे में 64 मकान, आठ दुकानें क्षतिग्रस्त हुईं। 16 गाड़ियां और पांच बाइकें मलबे में दब गईं, जबकि एक स्कूटी बह गई।
विज्ञापन


नाडू नाले में आए भारी जलप्रवाह के कारण मलबा और बड़े पत्थर बहकर घोल्टी पहुंचे। इससे 20 मकानों के मुख्य द्वार तक मलबा जमा हो गया और दो मकानों को नुकसान पहुंचा। नाडू और सेई में एक-एक मकान और मोहरी में तीन गोशालाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। इसके अलावा 20 बीघा उपजाऊ भूमि भी नष्ट हो गई। बालू नए पुल के साथ स्थित कुणी नामक स्थान पर बन्नू पहाड़ से आए मलबे के कारण दो मकानों के लेंटर तक मलबा भर गया, जबकि उनके आंगन कीचड़ से लबालब भर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, घटोला नाला में अचानक आए जलप्रवाह और मलबे से 40 मकान, आठ दुकानें, तीन गाड़ियां और पांच बाइकें मलबे में दब गईं। वहीं, एक स्कूटी बह गई। इसके अलावा मत्स्य पालन विभाग का कार्यालय, कॉलेज परिसर तथा लोगों के घरों के आंगन भी पानी और कीचड़ से लबालब भर गए। ओबड़ी में भी दो मकानों को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा उदयपुर पंचायत के तड़ोली में तड़ोली नाले में भारी जलप्रवाह और मलबा आने से 10 मकानों, तीन दुकानों और एक गोदाम को नुकसान पहुंचा। इस दौरान कई परिवारों ने पूरी रात खुले आसमान के नीचे या पड़ोसियों के घरों में शरण लेकर बिताई।

विज्ञापन

रात करीब 12 बजे तक हल्की बूंदाबांदी हो रही थी और अधिकांश लोग गहरी नींद में थे। अचानक तेज बारिश शुरू हुई और देखते ही देखते चारों नालों में उफान आ गया। पानी और मलबे के तेज बहाव की आवाज से लोगों की नींद खुली। जैसे-जैसे पानी का बहाव बढ़ता गया, लोगों ने एहतियातन घरों को छोड़ना शुरू कर दिया। कई परिवार जरूरी सामान भी नहीं निकाल सके और पड़ोसियों के घरों या सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। पूरी रात लोग दहशत में जागते रहे। बाहर घुप अंधेरा होने के कारण लोग मोबाइल की रोशनी में हालात का अंदाजा लगाने की कोशिश करते रहे लेकिन नुकसान का वास्तविक दृश्य सुबह उजाला होने पर सामने आया।
 

इस दौरान लोगों ने देखा कि सड़क के किनारे खड़ी कारें, बाइक और ट्रक मलबे में दबे पड़े हैं। कई वाहनों की पहचान केवल उनकी नंबर प्लेट से हो सकी। घरों के आंगन और कमरों तक मलबा पहुंच चुका था, जबकि कई स्थानों पर पेड़ उखड़कर मकानों के पास आ गिरे। लोग सुबह से ही घरों और सड़कों से मलबा हटाने में जुट गए। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को फौरी राहत के तौर पर 50-50 हजार रुपये जारी किए हैं। मंगलवार सुबह प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का आकलन किया। दोपहर बाद सदर विधायक नीरज नैयर ने भी मौके पर पहुंचकर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।उधर, उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि भारी बारिश के बाद जलस्तर बढ़ने और मलबा आने से इन तीनों क्षेत्रों में व्यापक नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed