{"_id":"66e31f61794e8f420a0b1a77","slug":"high-voltage-wires-passing-through-the-bridge-built-at-rs-142-crore-will-be-removed-at-a-cost-of-rs-38-lakh-chamba-news-c-88-1-ssml1004-132956-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: 38 लाख रुपये से हटेंगे 1.42 करोड़ से बने पुल से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: 38 लाख रुपये से हटेंगे 1.42 करोड़ से बने पुल से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार
Thu, 12 Sep 2024 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 12 Sep 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
38 लाख रुपये से हटेंगे 1.42 करोड़ से बने पुल से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार
एनएच अथॉरिटी ने साच नाला में तैयार किया है 27 मीटर स्पेन का टी-गाडर ब्रिज
अंतिम चरण में है पुल का काम, तार बने रोड़ा, लोगों को अभी नहीं मिल पाएगा लाभ
सुभाष कुमार अग्निहोत्री
चंबा। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर साच खड्ड पर एक करोड़ 42 लाख से बन रहे टी-गाडर ब्रिज का लोगों को अभी लाभ नहीं मिलेगा। टी-गाडर ब्रिज के ऊपर से हाई वोल्टेज तार गुजर रहे हैं।
पुल बनने के बाद भी जब तक इन तारों को ऊंचा नहीं उठाया जाता या हटाया नहीं जाता, तब तक पुल से आवाजाही नहीं हो पाएगी। एनएच अथॉरिटी ने विद्युत बोर्ड को इस बारे में अवगत करवाने की बात कही है। कहा है कि बिजली के तार ऊंचा करने के लिए करीब 38 लाख का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए अधीक्षण अभियंता को भेजा है। साफ किया है कि अनुमानित राशि में से कुछ पैसा जमा करवाने के बाद हाईवे प्रबंधन को अपने स्तर पर यह कार्य करना होगा। जिला मुख्यालय से करीब 6 किलोमीटर दूर साच खड्ड पर नेशनल हाईवे प्राधिकरण टी-गाडर ब्रिज बना रहा है। इसका कार्य अंतिम चरण में है। इसमें पुल के ऊपर से गुजरने वाले हाई वोल्टेज तारों ने रोड़ा अटका दिया है।इस हाईवे से रोजाना हजारों छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही होती है।
-- नेशनल हाईवे अथॉरिटी के कनिष्ठ अभियंता नितिन महाजन ने बताया कि साच खड्ड में टी-गाडर ब्रिज का कार्य अंतिम चरण में हैं। पुल के ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज तारों को हटाने तक पुल को वाहनों के लिए बहाल नहीं किया जा सकता है। बिजली बोर्ड प्रबंधन को प्रस्ताव भेज दिया है।
विज्ञापन
--
विद्युत बोर्ड मंडल चंबा के अधिशासी अभियंता परवेश ठाकुर ने बताया कि साच खड्ड में बन रहे पुल के ऊपर से तार हटाने को लेकर करीब 38 लाख का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए भेजा गया है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने पर कुछ कहा जा सकता है।