{"_id":"6ac91fffaf92f55ab30591e1","slug":"high-tech-facilities-for-uterine-examinations-will-now-be-available-in-chamba-itself-chamba-news-c-88-1-ssml1006-199391-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: गर्भाशय की जांच के लिए अब चंबा में ही मिलेगी हाइटेक सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: गर्भाशय की जांच के लिए अब चंबा में ही मिलेगी हाइटेक सुविधा
Fri, 09 Oct 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 09 Oct 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में एक करोड़ से अधिक की हिस्टेरोस्कोपी मशीन स्थापित, जांच के साथ उपचार भी होगा आसान
जिले की महिलाओं को दूसरे अस्पतालों के चक्कर से राहत मिलने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल चंबा में महिलाओं को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने की दिशा में अहम पहल की गई है।
अस्पताल के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत की हाई-एंड हिस्टेरोस्कोपी मशीन स्थापित की गई है। इससे गर्भाशय संबंधी बीमारियों की जांच और चिकित्सकीय आवश्यकता के अनुसार उपचार स्थानीय स्तर पर करना आसान होगा।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं डीन डॉ. पंकज गुप्ता ने बताया कि हिस्टेरोस्कोपी तकनीक से गर्भाशय के अंदरूनी हिस्से को सीधे देखकर जांच की जाती है। इससे पॉलिप, फाइब्रॉइड के कुछ प्रकार और असामान्य रक्तस्राव के संभावित कारणों का पता लगाने में मदद मिलती है। जरूरत पड़ने पर इसी प्रक्रिया से कुछ समस्याओं का उपचार भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मशीन स्थापित होने से चंबा और आसपास के क्षेत्रों की महिलाओं को लाभ मिलेगा। जांच और उपचार के लिए दूसरे अस्पतालों या निजी क्लीनिकों पर निर्भरता कम हो सकती है। इससे मरीजों के समय और यात्रा खर्च की बचत होगी। यह सुविधा सरकारी चिकित्सा संस्थान में आधुनिक उपचार उपलब्ध करवाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
डॉ. गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, सदर विधायक और महाविद्यालय प्रबंधन के प्रयासों से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। हिस्टेरोस्कोपी मशीन की स्थापना भी इसी दिशा में एक पहल है।
इस अवसर पर प्रसूति एवं स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉ. सोनम गियाल्छेन नेगी, डॉ. सपना, डॉ. अलीजा पॉल, डॉ. अंकिता, डॉ. तेजीन, एनेस्थीसिया विभाग से डॉ. सलोनी सूद, डॉ. सुनील और डॉ. नीतीक्षा सहित अन्य चिकित्सक व कर्मचारी मौजूद रहे।
--