फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   High gold prices have shifted jewelry buying habits; the focus is now on design rather than weight.

Chamba News: महंगे सोने ने बदली गहनों की खरीद, अब वजन नहीं डिजाइन पर जोर

Fri, 30 Oct 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 30 Oct 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
High gold prices have shifted jewelry buying habits; the focus is now on design rather than weight.
10 के बजाय आठ ग्राम तक के आभूषणों को तरजीह, पारंपरिक और टेंपल ज्वेलरी भी महिलाओं की पसंद में शामिल
विज्ञापन

बजट के भीतर पसंद पूरी करने का विकल्प बने हल्के जेवर, चेन, झुमके और अंगुठियों की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। सोने की कीमतों में उछाल के बीच सराफा बाजार में खरीदारी का नया ट्रेंड उभर रहा है। महंगे गहनों के बजाय अब ग्राहक कम वजन में आकर्षक कारीगरी और बेहतर डिजाइन तलाश रहे हैं।
खासकर महिलाएं 10 ग्राम तक के आभूषणों के स्थान पर आठ ग्राम तक के जेवर खरीदना पसंद कर रही हैं। त्योहारों के सीजन में हल्के गहनों की मांग बढ़ने से बाजार में भी इनकी विविधता देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

आभूषण कारोबारी संजीव कुमार के अनुसार, सोने के दाम अधिक होने से ग्राहकों ने खरीदारी का तरीका बदला है। अब लोग ऐसे गहने चुन रहे हैं, जो कम वजन में भी आकर्षक दिखें और अलग-अलग अवसरों पर पहने जा सकें। हल्की चेन, अंगूठियां, झुमके और मंगलसूत्र की मांग बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारी ललित सोनी ने बताया कि पहले ग्राहक 10 ग्राम तक के आभूषण खरीदते थे, लेकिन अब आठ ग्राम तक के जेवरों को प्राथमिकता दे रहे हैं। पारंपरिक डिजाइन और टेंपल ज्वेलरी का आकर्षण भी कम नहीं हुआ है। कम वजन में बारीक कारीगरी वाले आभूषण ग्राहकों को लुभा रहे हैं।

महिला खरीदार दामिनी कुमारी, शैलजा कुमारी, रोहिनी कुमारी और ललिता देवी का कहना है कि सोने की ऊंची कीमतों के कारण भारी गहने खरीदना बजट पर भारी पड़ता है। हल्के आभूषण कम कीमत में पसंद पूरी करने का विकल्प देते हैं। इन्हें पहनना भी सुविधाजनक है और रोजमर्रा के साथ त्योहारों व खास समारोहों में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
--
सोने और चांदी के भाव
आभूषण कीमत
22 कैरेट सोना (10 ग्राम) 1,35,000 रुपये
24 कैरेट सोना (10 ग्राम) 1,45,000 रुपये
चांदी (10 ग्राम) 1,990 रुपये
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed