फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   herdsman injured due to landslide in chamba

बगढ़ार पंचायत के छनुई में भूस्खलन की चपेट में आने से छह भेड़ बकरियां मरी

Wed, 08 Jul 2020 09:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
herdsman injured due to landslide in chamba
बनीखेत (चंबा)। ग्राम पंचायत बगढ़ार के छनुई मार्ग पर बुधवार के समय भूस्खलन होने से भेड़पालक घायल हो गया जबकि छह-भेड़ बकरियां की दबकर मौत हो गई है। बगढ़ार पंचायत के मजलान गांव का तिलक राज बुधवार को 21 भेड़ बकरियों को चराने के लिए पास के जंगल में जा रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान छनुई के पास पहाड़ी पर भूस्खलन हो गया। भूस्खलन के मलबे में दबने से छह भेड़ बकरियां मर गई। जबकि भेड़पालक को चोटें आई हैं। भेड़ पालक तिलक राज ने बताया कि जब पहाड़ी से भूस्खलन शुरू हुआ, उसने अपनी भेड़ बकरियों को वहां से भगाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

मगर अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आ गिरा। इसकी वजह से छह भेड़ बकरियां मबले के नीचे दब गई। भेड़ बकरियों को बचाते-बचाते वह भी मलबे की चपेट में आ गया। हालांकि उसकी जान सुरक्षित बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत प्रधान भारती देवी और पटवारी सुभाष कुमार हादसे के बाद मौके पर पहुंचे। उन्होंने नुकसान का आकलन किया। पटवारी सुभाष कुमार ने भेड़पालक को गाड़ी में प्रार्थमिक स्वास्थ्य केंद्र बगढ़ार पहुंचाया। यहां उसका उपचार किया गया।
एसडीएम डलहौजी जगन ठाकुर ने बताया की पटवारी की रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित भेड़पालक को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed