फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Helpline numbers issued for the needy

Chamba News: जरूरतमंदों के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर

Fri, 14 Jul 2023 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 14 Jul 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Helpline numbers issued for the needy
चंबा। सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल कौंडल ने बताया कि जिले में भारी बारिश के कारण बिगड़े हालातों के बीच जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्राधिकरण की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। सहायता के लिए लोग प्राधिकरण के राष्ट्रीय सेवाएं हेल्पलाइन नंबर 15100 या जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण चंबा कार्यालय के दूरभाष नंबर 01899-226309 पर भी संपर्क कर सकते हैं। बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष और हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव प्रेम पाल रांटा के निर्देशानुसार आपदा पीड़ितों और उनके परिवारों की सहायता के लिए यह पहल की गई है।
विज्ञापन

भारी बारिश के कारण जिला चंबा सहित हिमाचल में बाढ़ और भू-स्खलन होने के कारण जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में सरकारी और गैर-सरकारी एजंसियों, गैर-सरकारी संगठनों, स्वयं सहायता समूहों, स्वैच्छिक संगठनों आदि के साथ समन्वय के माध्यम से जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण जरूरतमंद व्यक्तियों की सहायता करेगा। महिलाओं और बच्चों की जरूरतें, भोजन, दवाइयों और पीने के पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करना, मूल्यवान दस्तावेजों के पुनर्निर्माण के लिए सहायता, बीमा पॉलिसियों से संबंधित समस्याओं में सहायता करना, नष्ट हुए व्यवसाय और आजीविका के लिए बैंक ऋण की व्यवस्था जैसे कदम उठाए जाएंगे। साथ ही प्रभावितों व उनके परिवारों को खोए हुए दस्तावेज़ जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड, पैन कार्ड, गैस कनेक्शन, बैंक दस्तावेज आदि को फिर से बनाने में मदद की जाएगी। उन्होंने चंबा के लोगों से जरूरतमंदों की सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 15100 अथवा 01899-226309 पर संपर्क करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed