{"_id":"610192168ebc3e585935a6ab","slug":"helper-s-body-found-in-chamdoli-drain-after-15-hours-police-firefighters-and-villagers-conducted-search-operation-on-wednesday-chamba-news-sml378478385","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 घंटों के बाद चमड़ोली नाले में मिला हेल्पर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 घंटों के बाद चमड़ोली नाले में मिला हेल्पर का शव
विज्ञापन
चंबा। 15 घंटों के बाद चमड़ोली नाले में एक किमी आगे तक पानी के प्रवाह में बहे कुडगल निवासी 22 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र बबलू का शव बुधवार सुुबह ग्यारह बजे सर्च ऑपरेशन में जुटी संयुक्त टीम ने बरामद किया। नाले के एक छोर पर फंसे शव को ग्रामीणों और पुलिस जवानों ने निकाला। एंबुलेंस के जरिये शव को मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया। जहां पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। जिला प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार संदीप कुमार ने बीस हजार की फौरी राहत मृतक के परिजनों को प्रदान की।
गौर रहे कि मूसलाधार बारिश से भरमौर-पठानकोट एनएच चमड़ोली के पास भारी भरकम मलबा व कीचड़युक्त मलबा आने से अवरुद्ध पड़ गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची निजी ठेकेदार की जेसीबी का परिचालक पैदल जब रास्ता पार करने लगा तो मलबे की जद में आने से बह गया। मौके पर एकत्रित लोगों ने युवक को तलाशने की भरपूर कोशिश की। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं चल पाया। पुलिस, अग्निशमन विभाग और ग्रामीणों ने नाले का चप्पा-चप्पा तलाश किया। देर रात तक सर्च ऑपरेशन भी जारी रहा। जिसके बाद बुधवार को सुबह ग्यारह बजे के करीब युवक का शव घटनास्थल से एक किमी आगे नाले के एक छोर पर मिला। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है।
एसडीएम चंबा नवीन तनवर ने कहा कि चमड़ोली नाले में मलबे की जद में आए युवक का शव बरामद कर लिया है। मेडिकल कॉलेज चंबा में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। प्रशासन की ओर से बीस हजार की फौरी राहत प्रदान की गई।
विज्ञापन
चमड़ोली में आधा घंटे तक फंसी रही एंबुलेंस
चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा से सर्पदंश का शिकार हुए व्यक्ति को टांडा मेडिकल कॉलेज लेकर जा रही एक एंबुलेंस भी भरमौर-पठानकोट एनएच पर चमड़ोली में रास्ता बंद होने से करीबन आधा घंटे तक फंसी रही। एनएच मंडल की मशीनरी द्वारा एनएच को यातायात के लिए बहाल करने के बाद ही एंबुलेंस टांडा की ओर रवाना हो पाई।