फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Heavy rains close 10 roads, leave 50 villages without power, and affect 10 drinking water schemes.

Chamba News: भारी बारिश से 10 सड़कें बंद, 50 गांवद अंधेरे में, 10 पेयजल योजनाएं प्रभावित

Sun, 19 Jul 2026 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 19 Jul 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
Heavy rains close 10 roads, leave 50 villages without power, and affect 10 drinking water schemes.
20 और 21 जुलाई के लिए रेड अलर्ट जारी, व्यवस्था बहाल करने में जुटी विभागीय टीमें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में दो दिन से बारिश का दौर जारी है। इससे जनजीवन प्रभावित होने लगा है। शनिवार देर रात और रविवार सुबह हुई बारिश के कारण जिले के दस संपर्क मार्ग बंद हो गए जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है।

बारिश के चलते करीब नौ विद्युत ट्रांसफार्मर ठप हो गए हैं। इस कारण लगभग 50 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। नालों का जलस्तर बढ़ने से जिले की 10 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं। इससे लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 20 और 21 जुलाई के लिए जारी रेड अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। सभी उपमंडल अधिकारियों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। दो दिन से रात के समय बारिश का क्रम जारी है। बंद सड़कों को जल्द बहाल करने के लिए संबंधित विभागों की मशीनरी मौके पर जुटी है। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि प्रशासन ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कर ली हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि भारी बारिश के दौरान सतर्क रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed