{"_id":"66294a0e5503a9c6c60b6a67","slug":"heart-patients-are-not-being-treated-in-the-medical-college-chamba-news-c-88-1-ssml1006-123269-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मेडिकल कॉलेज में नहीं हो रहा हृदय रोगियों का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मेडिकल कॉलेज में नहीं हो रहा हृदय रोगियों का इलाज
Wed, 24 Apr 2024 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 24 Apr 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा में इलाज में हृदय रोगियों का इलाज नहीं हो पा रहा है। आकांक्षी जिले में सरकार ने मेडिकल कॉलेज तो खोल दिया है, लेकिन यहां अभी तक हृदयरोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं हो पाई है।
मेडिकल कॉलेज को कांग्रेस और भाजपा नेता अपनी-अपनी उपलब्धि तो बताते हैं, लेकिन जब विशेषज्ञों की कमी बात आती है तो दोनों पार्टी के नेता एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगते हैं। यही कारण है कि आज तक चंबा मेडिकल कॉलेज में हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं हो पाई है। चंबा में मेडिकल कॉलेज खुले पांच वर्ष हो चुके हैं। विशेषज्ञ न होने से जिले के सैकड़ों लोगों को इलाज करवाने के लिए टांडा या शिमला की दौड़ लगानी पड़ रही है।
स्थानीय निवासी जय सिंह, अशोक कुमार, हंसराज, केवल, सुनील कुमार, जितेंद्र, मनोज कुमार और भाग चंद ने बताया कि हृदय रोग धीरे-धीरे से शहर और गांव के लोगों को जकड़ता जा रहा है। इस बीमारी का पता मरीज को उस समय लगता है जब बीमारी गंभीर अवस्था में पहुंच जाती है। ऐसे में यदि मेडिकल कॉलेज चंबा में हृदय रोग विशेषज्ञ होगा। तो मरीज सामान्य हालात में बीमारी की जांच करवाकर इलाज करवा पाएंगे। इससे मरीज की बीमारी गंभीर अवस्था तक पहुंचने से बच जाएगी।
विज्ञापन
उधर, मेडिकल कॉलेज के मीडिया समन्वयक डॉक्टर पंकज गुप्ता ने बताया कि सरकार को मेडिकल कॉलेज में चल रही विशेषज्ञों की कमी के बारे में अवगत करवाया जा चुका है। सरकार ने कुछ माह पहले चंबा में विशेषज्ञों की तैनाती भी की है। जल्द ही हृदय रोग विशेषज्ञ भी चंबा में नियुक्त हो सकता है।
--