फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Heaps of garbage in Chamba's new bus stand, foul smell everywhere

चंबा के नए बस अड्डे में कूड़े के ढेर, हर तरफ दुर्गंध

Fri, 27 May 2022 10:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Heaps of garbage in Chamba's new bus stand, foul smell everywhere
न्यू बस स्टैंड चंबा के पास लगा कूड़े का ढेर। संवाद - फोटो : Chamba
चंबा। शहर के समीप कसाकड़ा स्थित नए बस अड्डे में सफाई व्यवस्था पटरी से उतर गई है। बस अड्डे में नियमित सफाई व्यवस्था न होने के कारण कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ निकासी नालियां भी गंदगी से अटी पड़ी हैं। इससे हर तरफ दुर्गंध फैली रहती है। यहां हजारों की संख्या में लोग आवाजाही करते हैं। बस अड्डे के भवन की पिछली तरफ सीवेज चैंबर का ढक्कन खुला पड़ा है। इससे लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। बस अड्डे की साफ-सफाई का जिम्मा सुलभ शौचालय सोसायटी के हवाले है लेकिन नियमित रूप से सफाई न होने के कारण बस अड्डे में गंदगी फैली हुई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि चुराह, भरमौर, खज्जियार, जुम्हार और चंबा के अलावा बाहरी राज्यों के लोग भी इस बस अड्डे में पहुंचते हैं। यहां सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण उन्हें काफी परेशानी होती है। सुलभ शौचालय सोसायटी के प्रभारी राजीव कुमार का कहना है कि यह मामला ध्यान में लाया गया है। कहा कि बस अड्डे में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवा दी जाएगी।
विज्ञापन

बस अड्डे में सफाई व्यवस्था न के बराबर है। हर तरफ गंदगी फैली हुई है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।
रवि कुमार, यात्री
कहने को तो सरकार ने बस अड्डे को आईएसबीटी का दर्जा दिया हुआ है लेकिन सफाई व्यवस्था बहुत निम्न स्तर की है।
राजेंद्र कुमार, यात्री।
बस अड्डे में पानी की निकासी के लिए नालियां बनाई गई हैं लेकिन इन नालियों में गंदगी भरी पड़ी है।
डिंपल कुमार, यात्री
बस अड्डे में काफी लोगों की आवाजाही रहती है। सार्वजनिक स्थल होने के चलते यहां सफाई व्यवस्था मजबूत होनी चाहिए।
संजय कुमार, यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed