फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Health Department gets 27 community officers and 28 staff nurses

Chamba News: स्वास्थ्य विभाग को मिले 27 सामुदायिक अधिकारी और 28 स्टाफ नर्सें

Sun, 05 Oct 2025 06:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 05 Oct 2025 06:19 PM IST
विज्ञापन
Health Department gets 27 community officers and 28 staff nurses
चंबा में और सुदृढ़ होंगी स्वास्थ्य सुविधाएंए मेडिकल कॉलेज समेत जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में देंगे सेवाएं
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी और स्टाफ नर्सों को आउट सोर्स पर किया तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं अब पहले की अपेक्षा ओर भी सुदृढ़ होंगी। मेडिकल कॉलेज समेत जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में 55 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी और स्टाफ नर्सों को आउट सोर्स पर तैनात किया है। इनमें से 26 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी और 27 स्टाफ नर्सों ने ज्वाइन कर लिया है। लिहाजा, अब स्वास्थ्य संस्थानों में उपचार के लिए पहुंचने वाले मरीजों को कुछ राहत मिलेगी।
मेडिकल कॉलेज चंबा में 15, चुवाड़ी अस्पताल में 9, चूड़ी अस्पताल में 2, समोट और भरमौर में 1-1 स्टाफ नर्स की तैनाती के आदेश हुए हैं। वहीं, समोट में 14, चूड़ी में 5, किहार और भरमौर में 4-4 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की तैनाती आदेश हुए हैं। जिसमें से 26 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी और 27 स्टाफ नर्सों ने अपने मेडिकल समेत अन्य औपचारिकताएं पूरी कर ज्वाइन भी कर लिया है। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी का मुख्य कार्य लोगों को सीधे प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना, स्वास्थ्य शिक्षा देना, सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों को लागू करना, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और विशिष्ट चिकित्सा सुविधाओं के बीच एक कड़ी के रूप में काम करना है। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि ग्रामीण और वंचित समुदायों के लोगों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं तक पहुंच मिले। तो वहीं, स्वास्थ्य संस्थानों में स्टाफ नर्सों की तैनाती के बाद अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों की देखरेख समेत उन्हें समय-समय पर दवाइयां उपलब्ध करवाने, उनका चेकअप करने के कार्य स्टाफ नर्स करती हैं।
विज्ञापन

इनसेट
सरकार के आदेशानुसार आउट सोर्स पर जिला चंबा के मेडिकल कॉलेज समेत अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में 27 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों और 28 स्टाफ नर्सों के तैनाती आदेश होने के बाद ज्वाइंनिग हो रही हैं। बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी और स्टाफ नर्स के तैनात होने से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा। -डॉ. विपिन ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed