{"_id":"56e99e984f1c1bec728b4642","slug":"health-department-checking","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो शराब के ठेकों व ढाबों पर स्वास्थ्य विभाग की दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो शराब के ठेकों व ढाबों पर स्वास्थ्य विभाग की दबिश
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Fri, 18 Mar 2016 03:44 PM IST
विज्ञापन
चंबा में सैंपल भरते खाद्य निरीक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में तेजी से फैल रही पीलिया बीमारी की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग चंबा ने विशेष अभियान के तहत खाने पीने की वस्तुओं के सैंपल भरेे।
विज्ञापन
सबसे पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्रीय अस्पताल चंबा के रसोई घर का निरीक्षण किया और रसोई घर में बनाए जा रहे खाने की जांच की। जिसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रसोई घर में पकी हुई और कच्ची दालों के चार सैंपल भरे। चंबा अस्पताल में उपचाराधीन सभी मरीज इसी रसोई घर में तैयार होने वाला खाना खाते हैं। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के ढाबों व शराब के ठेकों में भी छापेमारी की। मिलावटी शराब पीने से कई लोग बीमार हो चुके हैं।
विज्ञापन
मिलावटी शराब बेचने वालों के पर कार्रवाई करने के लिए टीम ने चंबा में दो शराब के ठेकों में दबिश देकर शराब के सैंपल भरे। इसके अलावा शहर व आसपास के इलाकों के ढाबों में बनाए जाने वाले खाने की जांच की गई। इस दौरान एक ढाबे में बनाये जा रहे खाने का सैंपल भरा गया। ढाबों में बिना गुणवत्ता वाला खाना खाने से कई लोगों को पीलिया व अन्य बीमारी का शिकार होना पड़ा है।
विज्ञापन
खाद्य निरीक्षक दीपक आनंद ने बताया कि बुधवार को चंबा अस्पताल के रसोई घर में टीम ने खाने के चार सैंपल भरे गए हैं। इसके अलावा दो शराब के ठेकों व एक ढाबे से भी सैंपल लिया गया। उन्होंने कहा कि सैंपल जांच के लिए कंडाघाट प्रयोगशाला भेजे गए हैं। कंडाघाट से सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।