फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Health checkup of workers in the camp

Chamba News: शिविर में कामगारों के स्वास्थ्य की जांच

Sat, 21 Sep 2024 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 21 Sep 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
Health checkup of workers in the camp
चंबा। प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड चंबा के सौजन्य से स्वास्थ्य विभाग ने उप तहसील धरवाला में कंपनी कार्यालय परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया।
विज्ञापन

इसमें छोटे पुलों के निर्माण के लिए कार्यरत कामगारों के स्वास्थ्य की जांच की गई। जिला श्रम कल्याण अधिकारी श्वेता कुमारी ने बताया कि शिविर में 56 कामगारों का स्वास्थ्य जांचा गया।
विज्ञापन

शिविर में ब्लड प्रेशर, मधुमेह, एचआईवी, हैपेटाइटिस बी, सी, सिफलिस और टीबी की निशुल्क जांच की गई। बताया कि शिविर के आयोजन का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे कामगारों को जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। शिविर में श्रम कल्याण अधिकारी ने कामगारों को प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि जिले में विभाग इस तरह के निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगा रहा है। शिविर में डॉ. विमद गुरुंग, जिला श्रम कल्याण कार्यालय के कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग की टीम पूजा धवन और भारती जसरोटिया सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed