फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Health checkup of patients doing MBBS trainee

एमबीबीएस प्रशिक्षु कर रहे मरीजों के स्वास्थ्य की जांच

Sat, 14 May 2022 10:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Health checkup of patients doing MBBS trainee
मेडिकल कॉलेज चंबा की महिला रोग विशेषज्ञ ओपीडी में महिला मरीज को चेक करता प्रशिक्षु डॉक्टर।संवाद - फोटो : Chamba
चंबा। दिन: शनिवार। स्थान: चंबा मेडिकल कॉलेज। समय: सुबह 10:00 बजे। महिला रोग ओपीडी में प्रशिक्षु डॉक्टर (इंटर्नशिप कर रहे एमबीबीएस छात्र) महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर रहे हैं। महिला विशेषज्ञ की कुर्सी खाली पड़ी है।
विज्ञापन

गंभीर बीमारी से पीड़ित महिलाओं को अपनी जांच करवाने के लिए विशेषज्ञ या मेडिकल अफसर के आने का इंतजार करना पड़ रहा है। महिलाएं ओपीडी के बाहर परेशान बैठी हैं। 10:30 बजे हड्डी रोग ओपीडी के बाहर मरीजों की कतारें लगी हैं। छोटे बच्चों की किसी की बाजू तो किसी की टांग की हड्डी टूटी है। अभिभावक उनके इलाज के लिए वहां इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

एक विशेषज्ञ ओपीडी में इन मरीजों की जांच कर रहा है। पट्टी कक्ष में टूटी हड्डियों को जोड़ने के लिए प्लास्टर चढ़ाया जा रहा है। इसके लिए कॉटन रोल मरीजों से मंगवाया जा रहा है। मरीज 200 से 300 रुपये खर्च करके कॉटन रोल को निजी दवाई की दुकान से खरीद कर ला रहे हैं। 11:00 बजे शिशु रोग ओपीडी के बाहर परिजन बच्चों के इलाज के लिए कतार में लगे हैं। आलम यह है कि ओपीडी में केवल एक विशेषज्ञ बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर रहा है। यही हालात मेडिसन ओपीडी के बाहर हैं। यहां एक मेडिसन विशेषज्ञ की ओपीडी बंद है और दूसरी ओपीडी में एक ही विशेषज्ञ मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर रहा है। 11:30 बजे शुल्क काउंटर पर भी मरीजों को कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी होने से ओपीडी में सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। चिकित्सकों की तैनाती करने के लिए सरकार से मांग की गई है। जल्द चंबा में चिकित्सकों की तैनाती होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed