फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Health check-up of 419 people at Bharmour Hospital

Chamba News: भरमौर अस्पताल में 419 लोगों की स्वास्थ्य जांच

Fri, 11 Sep 2026 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 11 Sep 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Health check-up of 419 people at Bharmour Hospital
चंबा के भरमौर में स्वास्थ्य ​शिविर के दौरान मरीज का चेकअप करते डॉक्टर। संवाद
भरमौर (चंबा)। सिविल अस्पताल भरमौर में शुक्रवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग चंबा की ओर से बहु-विशेषज्ञता स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।
विज्ञापन

शिविर में स्थानीय लोगों के साथ मणिमहेश यात्रा पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी विशेषज्ञ चिकित्सकों से जांच और उपचार करवाया। एपीएमसी चंबा के चेयरमैन ललित ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की, जबकि सीएमओ चंबा डॉ. जालम भारद्वाज ने अध्यक्षता की। एडीएम भरमौर विकास शर्मा भी मौजूद रहे।
शिविर में कुल 419 लोगों की जांच और उपचार किया गया। इनमें त्वचा रोग के 45, मेडिसिन के 110, दंत रोग के 10, ईएनटी के 58, नेत्र रोग के 71, स्त्री रोग के 17, शिशु रोग के 37, शल्य चिकित्सा के 25 और अस्थि रोग के 57 मामले शामिल रहे। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यक परामर्श और उपचार दिया।
विज्ञापन

बीएमओ भरमौर डॉ. दीपेश बराल ने मुख्यातिथि, सीएमओ, प्रशासनिक अधिकारियों और विशेषज्ञ चिकित्सकों का आभार जताया। सीएमओ डॉ. जालम भारद्वाज ने कहा कि शिविरों का उद्देश्य लोगों को घर के नजदीक विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाना है। दूरदराज क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए विभाग प्रयासरत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed