{"_id":"610554978ebc3eba8d54ec14","slug":"health-chamba-news-sml378780797","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक डेस्क पर बैठेगा एक ही विद्यार्थी, दो गज की रहेगी दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक डेस्क पर बैठेगा एक ही विद्यार्थी, दो गज की रहेगी दूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। सरकार के फैसले के बाद दसवीं और जमा दो कक्षाओं के लिए स्कूल खोलने के लिए विभाग ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। स्कूलों में एक डेस्क से दूसरे डेस्क की दूरी दो गज रखी गई है। स्कूल प्रशासन की ओर से एक डेस्क में एक ही विद्यार्थी को बैठने की व्यवस्था की गई है। हाल में तीस तक विद्यार्थी एक समय में बैठेेेेंगे। ज्यादा संख्या होने पर रोटेशन पॉलिसी तैयार की गई है। इसमें एक दिन छोड़कर बच्चों को स्कूल में बुलाया जाएगा। स्कूल में बच्चों का प्रवेश नौ बजे से शुरू होगा और नियमित पांच-पांच मिनट के अंतराल के बाद अलग-अलग कक्षाओं के बच्चे कैंपस में प्रवेश करेंगे। बच्चों की गेट पर ही थर्मल स्कैनिंग की जाएगी। थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान अगर किसी विद्यार्थी का तापमान अधिक आता है तो उसे घर भेजा जाएगा। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद विद्यार्थियों को फुट ऑपरेटिव स्टैंड से हाथ साफ करने होंगे। इसके बाद विद्यार्थी एक-एक की पंक्ति में क्लासरूम में प्रवेश करेंगे। दोपहर बाद छुट्टी होने पर बच्चों को अलग-अलग समय पर घर के लिए भेजा जाएगा।
उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा प्यार सिंह चाढ़क ने कहा कि स्कूलों के लिए एसओपी तैयार कर ली गई है। स्कूलों को सरकार के दिशा-निर्देशों के बारे में अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा प्यार सिंह चाढ़क ने कहा कि स्कूलों के लिए एसओपी तैयार कर ली गई है। स्कूलों को सरकार के दिशा-निर्देशों के बारे में अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन