फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Health camp shut down ahead of schedule.

Chamba News: समय से पहले बंद कर दिया स्वास्थ्य शिविर

Wed, 09 Sep 2026 05:58 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 05:58 AM IST
विज्ञापन
Health camp shut down ahead of schedule.
चंबा। चौगान में मणिमहेश श्रद्धालुओं के लिए लगाए स्वास्थ्य जांच शिविर में कर्मचारी महज खानापूर्ति कर रहे हैं। मंगलवार को दोपहर बाद तीन बजे शिविर को बंद करके स्वास्थ्य कर्मचारी वहां से लापता हो गए। जबकि, शिविर 4:30 बजे तक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। दोपहर बाद तीन बजे के बाद वहां पर पंजाब के दो श्रद्धालु पेट दर्द की दवाई लेने पहुंचे, लेकिन उन्हें वहां पर कोई नहीं मिला। वहां मौजूद लोगों ने श्रद्धालुओं को अस्पताल जाकर दवाई लेने की बात कही। श्रद्धालु चौगान से पंजाब की तरफ रवाना हो गए। उनका कहना था कि वह बीच रास्ते में किसी केमिस्ट से दवाई ले लेंगे। इस लचर व्यवस्था के लिए कहीं न कहीं स्वास्थ्य विभाग भी जिम्मेदार है क्योंकि, विभागीय अधिकारी इसकी सुध ही नहीं ले रहे हैं कि उनके कर्मचारी पूर्ण रूप से ड्यूटी दे रहे हैं या नहीं।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों चमन सिंह, किशोर, विनोद कुमार, महिंद्र सिंह, जय सिंह और राहुल कुमार ने बताया कि जिस उद्देश्य से चौगान में शिविर लगाया गया था, वह फलीभूत होता नहीं दिखाई दे रहा है। शिविर का समय यदि 4:30 बजे तक है तो उससे पहले उसे बंद करने का सवाल नहीं होता। मंगलवार दोपहर बाद 3:20 बजे जब संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने चौगान में जाकर देखा तो कलाकेंद्र खाली पड़ा था। दवाई और कुर्सी टेबल कर्मचारियों के साथ गायब थे।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम सिंह भारद्वाज ने बताया कि समय से पहले शिविर क्यों बंद किया गया, इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed