फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Heads of top two Panchayats will be special guests at Republic Day celebrations

Chamba News: शीर्ष दो पंचायतों के प्रधान गणतंत्र दिवस समारोह में होंगे विशेष अतिथि

Mon, 04 Nov 2024 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 04 Nov 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Heads of top two Panchayats will be special guests at Republic Day celebrations
चंबा। विभागीय योजनाओं को बेहतर तरीके से कार्यान्वित करने वाली (सैचुरेशन) शीर्ष दो ग्राम पंचायतों के प्रधानों को गणतंत्र दिवस समारोह-2025 में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा। यह बात विकास कार्यों की प्रगति को लेकर उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने यह बात कही।
विज्ञापन

उपायुक्त ने जिला विकास अधिकारी को सभी विकास खंडों में चयनित विभिन्न विभागीय योजनाओं के तहत सैचुरेशन से संबंधित आंकड़ों की जानकारी उपलब्ध करवाने को कहा। उपायुक्त ने बैठक में विभिन्न विभागीय योजनाओं के तहत प्रगति की समीक्षा करते हुए पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के सरोल स्थित परिसर में अतिरिक्त भवनों की आवश्यकता और अन्य सुविधाओं को लेकर स्टेटस नोट उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सा महाविद्यालय के सरोल स्थित नए परिसर में चिकित्सा मशीनरी तथा उपकरण, फर्नीचर, 33 किलोवाट का विद्युत कनेक्शन स्थापित करने को लेकर भी संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बेहतर कचरा प्रबंधन व्यवस्था को सुनिश्चित बनाने के लिए नगर परिषद चंबा के कार्यकारी अधिकारी को वार्ड स्तर पर जन सहभागिता के आधार पर विशेष अभियान शुरू करने को कहा। नगर परिषद द्वारा उठाए जा रहे आवश्यक कदमों की जानकारी देते हुए बैठक में विभागीय अधिकारी ने अवगत किया कि प्रमुख हॉट स्पॉट क्षेत्रों को (ग्रिल लगाकर कर) बंद किया जा रहा है और लोगों के घर-द्वार से ही कूड़ा कचरा इकट्ठा करना भी सुनिश्चित बनाया जा रहा है। उपायुक्त ने अपना विद्यालय योजना के तहत सभी खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को संबंधित एसडीएम के माध्यम से व्यवस्था पूर्ण करने को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed