{"_id":"6a060445daac654c3808c466","slug":"head-and-two-ward-members-elected-unopposed-in-bhatwada-panchayat-chamba-news-c-88-1-cmb1003-183456-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: भटवाड़ा पंचायत में निर्विरोध चुने प्रधान, दो वार्ड सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: भटवाड़ा पंचायत में निर्विरोध चुने प्रधान, दो वार्ड सदस्य
Thu, 14 May 2026 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 14 May 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
नवमनोनीत प्रधान बोले, अन्य वार्डाें में भी निर्विरोध सदस्य चुनने का प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। विकास खंड मैहला के तहत ग्राम पंचायत भटवाड़ा में प्रधान पद का चुनाव निर्विरोध हुआ। इसमें ग्रामीणों ने एकजुटता का संदेश देते हुए सरवण कुमार को प्रधान मनोनीत किया।
दो वार्डाें में वार्ड सदस्य बिशन चंद और सुरेंद्र कुमार भी निर्विरोध चुने गए। नव मनोनीत प्रधान की मानें तो ग्रामीणों ने एकजुटता का परिचय दिया है। उन्होंने बताया कि उनकी प्राथमिकता ग्रामीणों के साथ मिलकर पंचायत को विकसित करना है। दो वार्ड सदस्य भी निर्विरोध चुने गए है जबकि अन्य वार्ड सदस्यों के चुनाव भी निर्विरोध चुनने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं ताकि सरकार की ओर से निर्धारित प्रोत्साहन राशि मिल सके और पंचायत को विकास के पथ पर अग्रसित किया जा सके। गौरतलब है कि भटवाड़ा पंचायत नई पंचायत बनी है। ग्राम पंचायत राड़ी से विभाजित होकर नई पंचायत का गठन सरकार ने किया है। बहरहाल, सर्वसम्मति से प्रधान पद का चयन होने पर ग्रामीण खासे गदगद हैं।
--