फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Having to run eight kilometers to get medicine for cold and fever

Chamba News: सर्दी-बुखार की दवा के लिए लगानी पड़ रही आठ किमी की दौड़

Sat, 31 Jan 2026 06:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 31 Jan 2026 06:42 AM IST
विज्ञापन
Having to run eight kilometers to get medicine for cold and fever
तेलका (चंबा)। भजौत्रा पंचायत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) की सुविधा न होने के कारण ग्रामीणों को मामूली सर्दी-बुखार की दवा के लिए भी तेलका पीएचसी तक 6 से 8 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा है। भजौत्रा पंचायत के गांव भजौत्रा, चीन, घरेड़, ग्राज हिंदू, कुट, भोटा, पोथा, द्रोड़, सरोटी, चटेला, खड़कौटा, मोहन, डिभाला, शाला, मटवाड़, रणहोती और खलोह में स्वास्थ्य केंद्र न होना चिंता का विषय हैं। ऐसे में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों में नरेश कुमार, योगराज, संजीव कुमार, हरीश कुमार, कमल किशोर, योगराज, प्रमोद कुमार ने कहा कि बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए यह दूरी और भी परेशानी भरी है। बरसात और सर्दियों में हालात और खराब हो जाते हैं। आपात स्थिति में समय पर इलाज न मिल पाना गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। कई बार पीएचसी की सहूलियत न होने से कई बार मरीज बीच राह ही दम तोड़ देते हैं। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार, स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि भजौत्रा पंचायत में शीघ्र पीएचसी या स्वास्थ्य उप केंद्र खोला जाए जिससे उन्हें बुनियादी इलाज के लिए लंबी दूरी तय न करनी पड़े।
विज्ञापन


खंड चिकित्सा अधिकारी सलूणी सुनील ककड़ ने बताया कि भजौत्रा पंचायत में पीएचसी या स्वास्थ्य उप केंद्र खोलने की मांग संबंधी प्रस्ताव ग्रामीण उनके पास भेंजे। जिसे उच्च अधिकारियों के समक्ष भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed